{"_id":"658538410e30c446870a6ca5","slug":"up-board-10846-students-made-amendments-in-the-examination-form-the-board-took-steps-to-avoid-irregularities-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board : 10846 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म में कराया संशोधन, गड़बड़ी से बचने के लिए बोर्ड ने उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board : 10846 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म में कराया संशोधन, गड़बड़ी से बचने के लिए बोर्ड ने उठाया कदम
Fri, 22 Dec 2023 12:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:48 PM IST
सार
बोर्ड को दसवीं में 5002 और इंटरमीडिएट में 5844 आवेदन मिले थे। दसवीं के लिंग कोड के लिए 3610 परीक्षार्थियों ने, विषय कोड के लिए 1392 ने संशोधन के लिए आवेदन किया। वहीं, इंटरमीडिएट में विषय कोड के लिए 4524 और लिंग कोड के लिए 1320 परीक्षार्थियों ने विवरण बदलाव कराया है।
विज्ञापन
up board
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले कुल 10846 परीक्षार्थियों ने लिंग और विषय कोड में संशोधन कराया है। बोर्ड की तरफ से प्रयागराज, बरेली, मेरठ, वाराणसी और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिये सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से ऑफलाइन आवेदन संशोधन के लिए 20 दिसंबर तक मांगे गए थे।
विज्ञापन
बोर्ड को दसवीं में 5002 और इंटरमीडिएट में 5844 आवेदन मिले थे। दसवीं के लिंग कोड के लिए 3610 परीक्षार्थियों ने, विषय कोड के लिए 1392 ने संशोधन के लिए आवेदन किया। वहीं, इंटरमीडिएट में विषय कोड के लिए 4524 और लिंग कोड के लिए 1320 परीक्षार्थियों ने विवरण बदलाव कराया है। क्षेत्रीय कार्यालयों से डीआईओएस कार्यालय और स्कूलों को फोन करके परीक्षार्थियों के विवरण में संशोधन के प्रकरण मांगे गए थे। इससे पहले बोर्ड की तरफ से तीन बार मौका दिया जा चुका है। उसके बाद भी प्रधानाचार्य परीक्षार्थियों के संशोधन में करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूर्व के वर्षों में विषय और लिंग कोड में गड़बड़ी के मामले सामने आने के बाद बोर्ड को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लिंग कोड गलत होने से कई छात्राओं के सेंटर बदल जाते थे। विषय कोड की गड़बड़ी पर परीक्षार्थियों के लिए अलग से प्रश्नपत्र की व्यवस्था करनी पड़ती थी। इसी से बचने के लिए बोर्ड ने विषय और लिंग कोड में संशोधन के लिए मौका दिया था।
विज्ञापन