फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP assembly elections Minister Nandi broke the myth of bungalow number six Kalidas Marg, know the full story of the bungalow

यूपी विधानसभा चुनाव : मंत्री नंदी ने तोड़ा बंगला नंबर छह-कालिदास मार्ग का मिथक, जानिए बंगले की पूरी कहानी

Sun, 13 Mar 2022 07:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 07:32 PM IST
सार

इस बंगले के बारे में एक मिथक है। कहा जाता है कि इस बंगले में रहने वाला कोई भी विधायक दोबारा विधानसभा में नहीं पहुंच पाता। जानकारी के मुताबिक जो भी बड़े और दिग्गज चेहरे इस बंगले में रहे, उनका राजनीतिक ग्राफ गिरता चला गया। चाहे वह अमर सिंह हों, आशु मलिक हों, चाहे वकार अहमद शाह।

विज्ञापन
UP assembly elections Minister Nandi broke the myth of bungalow number six Kalidas Marg, know the full story of the bungalow
Prayagraj News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

लखनऊ के कालिदास मार्ग पर कई बंगले हैं, जिनमें मंत्रीगण और 5-कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी रहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के बगल वाले बंगला नंबर छह को भूतहा कहा जाता था। जिसमें रहने से मंत्रियों को डर लगता था। उस बंगले में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी न सिर्फ पांच साल का कार्यकाल बिताया, बल्कि एक बार फिर चुनाव जीत कर विधायक बने हैं और योगी सरकार में दुबारा मंत्री बन सकते हैं। 
विज्ञापन




इस बंगले के बारे में एक मिथक है। कहा जाता है कि इस बंगले में रहने वाला कोई भी विधायक दोबारा विधानसभा में नहीं पहुंच पाता। जानकारी के मुताबिक जो भी बड़े और दिग्गज चेहरे इस बंगले में रहे, उनका राजनीतिक ग्राफ गिरता चला गया। चाहे वह अमर सिंह हों, आशु मलिक हों, चाहे वकार अहमद शाह... तमाम ऐसे नेता हैं जो जीत के बाद यहां रहने आए, लेकिन समय के साथ उनका ग्राफ ऊपर जाने की जगह जमीन की ओर बढ़ने लगा।
विज्ञापन




कई सालों से राजनीति के एक मिथक के चलते सीएम आवास के बगल वाले बंगला नंबर छह में कोई रहना नहीं चाहता था। वजह साफ थी। इस बंगले को दशकों से 'अशुभ' कहा जाता है. लेकिन, इस बार के चुनावों में कई मिथकों के साथ-साथ यह मिथक भी टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP assembly elections Minister Nandi broke the myth of bungalow number six Kalidas Marg, know the full story of the bungalow
मंत्री नंदी का लखनऊ स्थित आवास छह कालिदास मार्ग। - फोटो : प्रयागराज

नंद गोपाल नंदी दोबारा जीते चुनाव
दरअसल, इस बंगले में रहने वाले कबीना मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दोबारा जीत का परचम लहराया है। इस बंगले की पूरी कहानी आज हम आपको बताते हैं...


बंगले में रहने वाले नेताओं का गिरा ग्राफ
कहा जाता है कि इस बंगले में रहने वाला कोई भी विधायक दोबारा विधानसभा में नहीं पहुंच पाता। जो भी बड़े और दिग्गज चेहरे इस बंगले में रहे, उनका राजनीतिक ग्राफ गिरता चला गया. चाहे वह अमर सिंह हों, आशु मलिक हों या वकार अहमद शाह... तमाम ऐसे नेता हैं जो जीत के बाद यहां रहने आए, लेकिन समय के साथ उनका ग्राफ ऊपर जाने की जगह जमीन की ओर गिरने लगा। शायद यही वजह थी कि कोई भी इस बंगले में नहीं रहना चाहता था। 

नंद गोपाल नंदी की बदौलत टूटा मिथक
जब 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आई, तो यह बंगला नंद गोपाल नंदी को अलॉट किया गया। योगी के मंत्री नंदी ने कई सालों बाद इस मिथक को तोड़ दिया है और बंगले को 'अशुभ' से सामान्य की कैटेगरी में लेकर आ गए हैं।

पत्नी अभिलाषा गुप्ता नन्दी दुबारा बनीं मेयर
मंत्री नंदी के लिए बंगला नंबर छह अपशकुन नहीं बल्कि शुभ साबित हुआ। 2017 में विधिवत पूजा पाठ के बाद अपनी पत्नी प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ छह-कालिदास में प्रवेश किया। कुछ महीने बाद ही अभिलाषा गुप्ता नंदी ने दुबारा मेयर का चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड मतों के साथ वे दुबारा प्रयागराज की महापौर बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed