फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up assembly election 2022: SP in search of strong candidate in front of Deputy CM Keshav in Sirathu, his name may be stamped

up assembly election 2022 : सिराथू में डिप्टी सीएम केशव के सामने दिलीप हो सकते हैं सपा के उम्मीदवार, जानें किसलिए चर्चा में आए थे दिलीप

Sun, 23 Jan 2022 10:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 10:14 AM IST
सार

आनंद मोहन के नाम के साथ बाहरी होने का तमगा लगा होने से पार्टी  ने किसी स्थानीय पटेल बिरादरी के नेता को अपना चेहरा बनाने का मन बनाया तो दिलीप पटेल के पास लखनऊ से लेकर मैंनपुरी तक से फोन घनघनाने लगे।

विज्ञापन
up assembly election 2022: SP in search of strong candidate in front of Deputy CM Keshav in Sirathu, his name may be stamped
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले की हाट सीट सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के सामने सशक्त प्रत्याशी उतारने के लिए सपा ने नए सिरे से मंथन शुरू कर दिया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय से शुक्रवार को दिलीप पटेल का बुलावा भी आने की खबर है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि 25 तक दिलीप के नाम पर फैसला हो सकता है। इसके पहले पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज के नजदीकी आनंद मोहन पटेल का नाम आगे चल रहा था।

विज्ञापन



डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को भाजपा ने उनके ही गृह क्षेत्र की सिराथू विधान सभा से प्रत्याशी उतारा है। इसी के साथ सिराथू जिले की हाट सीट बन गई है। इस सीट पर अभी तक सपा के कदद्दार नेता और पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज के नजदीकी सरांय अकिल क्षेत्र के कनैली निवासी आनंद मोहन पटेल का नाम आगे चल रहा था। एकाएक सपा हाई कमान ने डिप्टी सीएम के सामने सशाक्त प्रत्याशी उतारने का मन बना लिया।

विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भेजा बुलावा
आनंद मोहन के नाम के साथ बाहरी होने का तमगा लगा होने से पार्टी  ने किसी स्थानीय पटेल बिरादरी के नेता को अपना चेहरा बनाने का मन बनाया तो दिलीप पटेल के पास लखनऊ से लेकर मैनपुरी तक से फोन घनघनाने लगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन्हें सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय आने का बुलावा भेजा। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में इसे लेेकर मैराथन बैठक हुई।

एक दो दिन में हो सकता है फैसला
सूत्रों का कहना है कि पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज आनंंद मोहन के लिए एड़ी चोटी की ताकत लगाए हुए हैं। उनकी इच्छा है कि आनंद मोहन ही सिराथू में पार्टी के चेहरा बने तो अच्छा होगा। पर, हाईकमान उनकी बातों से कितना संतुष्ट है। इस बात का फैसला 25 जनवरी तक होने की संभावना है। दिलीप पटेल के पक्ष में तर्क दिया जा रहा है कि वह क्षेत्र में अपने समाज के सर्व मान्य नेता के रूप में स्थापित हैं।


भाजपा शासनकाल में उनका उत्पीडन ब्लाक प्रमुख चुनाव में हुआ है। इससे आहत पटेल समाज पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ा होगा। इस बाबत सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह यादव का कहना है कि पार्टी हाई कमान जो फैसला करेंगा, वह मान्य होगा। प्रत्याशी कौन होगा,इस सवाल का जवाब नहीं दे सकते हैं। वह यह भी कहते हैं कि राजनीति में कुछ  कहा नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed