{"_id":"5e621ee48ebc3eeb361339f6","slug":"up-administration-cautious-on-cm-udhav-thackeray-s-visit-to-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर यूपी प्रशासन सतर्क, स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर यूपी प्रशासन सतर्क, स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई गई
Fri, 06 Mar 2020 04:04 PM IST
दुष्यंत शर्मा
ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज
ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Mar 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे के मद्देनजर प्रयागराज स्टेशन पर तैनात जवान।
- फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या आएंगे। उद्धव ठाकरे लखनऊ से कार से अयोध्या पहुंचेंगे। सीएम के अयोध्या दौरे को लेकर शिवसैनिकों में भी भारी उत्साह है। महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से शिवसैनिक अयोध्या जा रही स्पेशल ट्रेनों से शहर पहुंच रहे है। जिसके मद्देनजर यूपी प्रशासन ने कमर कस ली है। अयोध्या में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई। यात्रा का प्रमुख केंद्र होने के कारण प्रयागराज जंक्शन पर कई थानों की फोर्स पहुंच चुकी है। आरएएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों से भी शिवसेना के कार्यकर्ता अयोध्या पहुंच रहे है। शनिवार को सीएम 2 बजे रामलला के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कांग्रेस और एनसीपी के सहयोग से शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी। उद्धव ठाकरे ने 9 नवंबर, 2019 को अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ऐलान किया था कि वह 24 नवंबर, 2019 को अयोध्या जाएंगे। बाद में राज्य में तेजी से बदले राजनीतिक हालात के चलते वह अयोध्या नहीं जा सके थे। अब सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उद्धव ठाकरे अयोध्या आ रहे हैं। इससे पहले जून 2019 में उद्धव ठाकरे अयोध्या आए थे।
विज्ञापन