फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: 48 contenders for one post of assistant professor admit card issued

यूपी : असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद पर 48 दावेदार, प्रवेश पत्र जारी, 30 अक्तूबर को होगी पहले चरण की परीक्षा

Wed, 27 Oct 2021 05:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
UP: 48 contenders for one post of assistant professor admit card issued
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए 30 अक्तूबर को पहले चरण की परीक्षा होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने मंगलवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिए। कुल 48 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 और विज्ञापन संख्या-46 के तहत भूगर्भ विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर का एक पद शामिल है। इसके लिए 96330 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यानी एक पद पर 48 दावेदार हैं। सर्वाधिक आवेदन हिंदी विषय में भर्ती के लिए आए हैं।
विज्ञापन


30 अक्तूबर को पहले चरण के तहत 17 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दो पालियों में परीक्षा होगी, जिसमें 33227 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा के लिए 16580 और दूसरे पाली की परीक्षा के लिए 16647 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के सर्वाधिक 162 पद हिंदी विषय के हैं और इसी विषय में भर्ती के लिए सर्वाधिक 14166 आवेदन आए हैं। हिंदी विषय की परीक्षा दूसरे चरण के तहत 13 नवंबर को प्रस्तावित है। वहीं, तीसरे चरण की परीक्षा 28 नवंबर को होगी।
विज्ञापन


दूसरे चरण में कुल 18 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 31379 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं, तीसरे चरण की परीक्षा के लिए 31724 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इस चरण में 13 विषयों के लिए परीक्षा होगी। पहले चरण जिन विषयों की परीक्षा होनी है, उनमें प्रमुख रूप से असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 113 पदों के लिए 7068, रसायन विज्ञान के 159 पदों के लिए 4763, वनस्पति विज्ञान के 92 पदों के लिए 3157, कॉमर्स के 79 पदों के लिए 5687, भूगोल के 142 पदों के लिए 6390 और संस्कृत के 74 पदों के लिए 4048 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। परीक्षा प्रयागराज में होगी, जिसके लिए 32 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed