फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unseasonal damage doubles threshing costs

Prayagraj News: बेमौसम मार से मड़ाई की लागत हुई दोगुनी

Fri, 10 Apr 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 10 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal damage doubles threshing costs
ब्लॉक क्षेत्र में फरवरी माह के बाद से मौसम के लगातार बिगड़ते तेवरों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पहले पछुआ हवा और अचानक बढ़ी गर्मी से फसलें समय से पहले सूख गईं, फिर मार्च के तीसरे सप्ताह से शुरू हुए तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने तैयार फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। हालात यह हैं कि पैदावार घटने के साथ अब मड़ाई तक में किसानों की मुश्किलें दोगुनी हो गई हैं।
विज्ञापन




इस बार मौसम ने खेती बिगाड़ दी। गेहूं, सरसों, अरहर, चना, मटर और मसूर की फसलों की पैदावार सामान्य से कम हुई है। समय से पहले पड़ी गर्मी के कारण गेहूं के दाने भर नहीं पाए और हल्के रह गए। ऊपर से बारिश ने डंठलों को सड़ा दिया, जिससे भूसे का भी सही दाम नहीं मिल रहा। - फूलचंद्र मिश्र, कनेवरा
विज्ञापन





तूफान और बारिश ने कटाई के बाद की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। खेत में काटकर सूखने के लिए रखी गई गेहूं की फसल हवा में उड़कर दूसरे खेतों में चली जा रही है, जबकि बारिश से डंठल भीगकर भारी हो गया है। पहले एक बीघा गेहूं की मड़ाई में करीब सवा घंटे लगते थे, लेकिन अब गीली फसल के कारण ढाई से तीन घंटे लग रहे हैं। ट्रैक्टर मालिक प्रति घंटे 1400 रुपये तक वसूल रहे हैं, जिससे लागत बढ़ गई है और किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। -राम प्रसाद वर्मा, महेवा कला
विज्ञापन
विज्ञापन








मौसम की बेरुखी के चलते किसान जल्द से जल्द मड़ाई कर अनाज और भूसा सुरक्षित करना चाहते हैं, लेकिन ट्रैक्टरों की कमी और अधिक मांग के चलते छोटे किसानों की बारी देर से आ रही है। पहले बड़े काश्तकारों का काम किया जा रहा है, जिससे छोटे किसान ज्यादा परेशान हैं। -मनोज यादव, महुआंव कला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed