फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UNLOCK 1.0: textile market will open six days now in Prayagraj

UNLOCK 1.0: प्रयागराज में अब छह दिन खुुलेगा कपड़ा बाजार

Sat, 20 Jun 2020 01:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jun 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
UNLOCK 1.0: textile market will open six days now in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रयागराज के व्यापारियों को जिला प्रशासन की ओर से आखिरकार बड़ी राहत मिल ही गई। जिला प्रशासन द्वारा सभी कपड़े की दुकान को साप्ताहिक बंदी के अलावा अन्य छह दिनों में खोले जाने की अनुमति शुक्रवार की शाम दी गई।
विज्ञापन


प्रशासन ने बर्तन, मोबाइल, ड्राई क्लीनर्स, स्पोर्टस, गिफ्ट आइटम, कंप्यूटर एवं आईटी प्रोडक्ट की दुकानें भी साप्ताहिक बंदी के अलावा अन्य सभी दिनों में खोलने की अनुमति दी है। यह सूचना मिलने के बाद ही इस ट्रेड से जुड़े व्यापारियों के चेहरे खिल गए। तमाम व्यापारियों ने इसका श्रेय  सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को दिया। कहा कि उनकी पैरवी की वजह से ही व्यापारियों को राहत मिली है।
विज्ञापन


दरअसल शहर में कपड़ा, बर्तन, मोबाइल आदि की दुकान रोस्टर के हिसाब से खुल रही थी। इसे लेकर व्यापारी लगातार जिला प्रशासन से आग्रह कर रहे थे। इस बीच चार दिन के प्रयागराज दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री नंदी से व्यापारियों ने मुलाकात कर अपनी पीड़ा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह पूरा प्रयास करेंगे कि व्यापारियों की दुकानें जल्द से जल्द सप्ताह में छह दिन खुल सके। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, मो. कादिर आदि ने कहा कि नंदी के अलावा सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने भी दुकान सप्ताह में छह दिन खोले जाने के लिए प्रयास किया।

कहा कि सभी ट्रेड के व्यापारियों से कहा गया है कि वह सोशल डिस्टेसिंग का पूरा पालन करें। बिना मास्क के दुकान में कोई भी न बैठे। ग्राहकों से भी कहा जाए कि वह मास्क पहनकर कर आए।


उधर जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि हॉट स्पॉट वाले क्षेत्र में दुकानें नहीं खुलेंगी। अभी यह व्यवस्था 30 जून तक के लिए की जा रही है। उधर व्यापारी नेता राम जी जैन, रमेश केसरवानी आदि ने भी जिला प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है। कहा कि कपड़ा बाजार निश्चित रूप से अब रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed