फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unlawful encroachment begins for job

नौकरी के लिए शुरू हुआ बेमियादी घेराव, अनशन

Wed, 27 Dec 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 27 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग,  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में ठप पड़ी भर्ती प्रक्रिया से नाराज प्रतियोगी छात्रों ने सरकार के खिलाफ सीधे मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार से प्रतियोगियों ने कलक्ट्रेट में बेमियादी घेराव शुरू कर दिया है तो चयन बोर्ड में प्रतियोगी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं। प्रतियोगी मांग कर रहे हैं कि तीन भर्ती संस्थाओं का तत्काल गठन कर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। उनका कहना है कि शासन से जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता, घेराव और अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

हालांकि शासन ने दो दिन पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जनवरी में तीनों भर्ती संस्थाओं का गठन कर दिया जाएगा लेकिन प्रतियोगी इस बाबत लिखित आश्वासन मांग रहे हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि सरकार काफी दिनों से इनके गठन का आश्वासन दे रही है लेकिन प्रक्रिया जहां की तहां ठप पड़ी है। ऐसे में भर्तियां भी अटकी हुई हैं और प्रतियोगियों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। चयन बोर्ड में प्रतियोगी मोर्चा के बैनर तले बेमियादी अनशन पर बैठे प्रतियोगी छात्रों ने बोर्ड के सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित कर दिया। प्रतियोगियों ने कहा कि जब तक इस ज्ञापन के जवाब शासन स्तर से कोई लिखित आश्वासन नहीं मिलता है, वे अनशन खत्म नहीं करेंगे। उनकी मांग है कि भर्ती प्रक्रिया तत्काल बहाल की जाए। प्रतियोगियों ने कहा कि 27 दिसंबर को दिन में 11 बजे बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया और और इसके साथ अनशन चलता रहेगा। अनशन में प्रतियोगियों मोर्चा के अध्यक्ष शेर सिंह, विक्की खान, अरुण पाल, जय सिंह, अखंड प्रताप, आरपी पांडेय, विशाल सिंह समेत बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रोजगार अधिकार आंदोलन के तहत युवा मंच के बैनर तले कलक्ट्रेट में बेमियादी घेराव एवं प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगियों ने कहा कि युवाओं को अब आश्वासन नहीं चाहिए। प्रदेश सरकार काम करके दिखाए और ठप पड़ी भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। प्रतियोगियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं से वादा किया था कि 90 दिनों के भीतर सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद भर्ती प्रक्रिया ही ठप हो गई। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रतियोगियों ने मांगों को दोहराते हुए कहा कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के पुराने विज्ञापन को रद्द कर लिखित परीक्षा के नया विज्ञापन निकाला जाए और तदर्थ, मानदेय एवं संविदा भर्ती पर रोक लगाने की मांग को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया जाएगा। प्रतियोगियों ने लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की। इस दौरान युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह, संयोजक महेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेश सचान समेत सुनील मौर्या, शक्ति रजवार, चंद्रेश यादव, नरेंद्र यादव, रवींद्र पांडेय, अरुण यादव, रणिजवय, पुष्पेंद्र सिंह, राजेश, अरविंद मौर्या, संगीता पाल, मोहम्मद जाबिर, महेश यादव,  उदय सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed