{"_id":"6a19f60acc6efcbeb30f1a46","slug":"unknown-bike-riders-beat-up-a-man-and-snatched-his-jewellery-allahabad-news-c-407-1-sng1001-15472-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अज्ञात बाइक सवार युवकों ने की मारपीट, छीने आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अज्ञात बाइक सवार युवकों ने की मारपीट, छीने आभूषण
Sat, 30 May 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 30 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के वैसन का पुरवा गांव में अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने चार पहिया सवार एक परिवार से मारपीट करते हुए आभूषण छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्जकर जांच कर रही है।
पीड़ित पुष्पेंद्र सिंह निवासी भेलांव बारा ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी बहन के गांव वैसन का पुरवा एक समारोह में अपनी पत्नी, बड़े भाई सूर्य प्रताप व उनकी पत्नी एवं बड़ी बहन सुनीता के साथ गए थे, वहां से लौटते समय गांव में ही बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने रास्ता रोककर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर गांव के अमन सिंह मौके पर पहुंचकर बीचबचाव करने की कोशिश की तो युवकों ने सभी के साथ मारापीट और गाली गलौज करते हुए आभूषण छीन लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांचकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।