फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   University unaware , was expelled student admission

विवि अनजान, निष्कासित छात्र ने लिया प्रवेश

Fri, 02 Sep 2016 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 02 Sep 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
University unaware , was expelled student admission
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश समिति की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कुलपति कार्यालय पर हंगामा करने के आरोपी एवं विवि से निष्कासित छात्र नेता श्रवण जायसवाल ने विवि की पूरी चौकसी को धता बताते हुए एमए प्राचीन इतिहास में प्रवेश ले लिया। प्रवेश के बाद मामला सामने आने के पर विवि प्रशासन अतिरिक्त चौकसी दिखा रहा है। मामला सामने आने के बाद विवि प्रवेश समिति की बैठक में गलत तरीके से प्रवेश पाए श्रवण जायसवाल का प्रवेश निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने नौ छात्रों के निलंबन एवं निष्कासन की कार्रवाई की थी। इस मामले की जानकारी रजिस्ट्रार एवं प्रॉक्टर की ओर से प्रवेश सेल और सभी डीन को भेज दी गई थी। प्रॉक्टर की ओर से जिम्मेदार अधिकारियों को छात्रों के निलंबन एवं निष्कासन की जानकारी भेजे जाने के बाद भी आखिर में प्रवेश सेल से निष्कासित छात्र का नाम प्रवेश लेने वालों की सूची में कैसे शामिल हो गया, यह सवालों के घेरे में है। पहले से ही यूजीएटी, पीजीएटी एवं क्रेट के आयोजन के दौरान आरोप के घेरे में आ चुके प्रवेश सेल की लापरवाही सामने आने के बाद छात्रों ने विवि की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन

इस बारे में प्राचीन इतिहास विभाग प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो.डीपी दुबे का कहना है कि विभाग में निष्कासित छात्र से जुड़ी कोई जानकारी पहले से उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में विभाग को कैसे पता चले कि कोई निष्कासित छात्र प्रवेश ले रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से तो प्रवेश सेल के निदेशक प्रो. बीएन सिंह की ओर से भेजी गई सूची के छात्रों को ही प्रवेश दिया गया है। इसमें विभाग की कोई गलती नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में यदि डीन के पास सूचना थी तो उन्हें हर विभाग को भेजनी चाहिए थी। अब प्रवेश सेल की ओर से निष्कासित छात्र का प्रवेश निरस्त करने का पत्र मिलने के बाद ही छात्र को प्रवेश सूची से बाहर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंतिम निर्णय प्रवेश सेल को ही करना है। विवि के प्रवेश सेल की ओर से निष्कासित छात्र का प्रवेश निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed