फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   University Student elections after none of the deleted

विवि छात्रसंघ चुनाव से कोई नहीं हटा पीछे

Sun, 25 Sep 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 25 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
University Student elections after none of the deleted
allahabad
इलाहाबाद। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में दावेदारी करने वाले छात्र नेता पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। शनिवार को नाम वापसी के लिए मौका दिया गया था लेकिन कोई नहीं आया। इस तरह से जांच के बाद कोई नामांकन निरस्त नहीं हुआ तो सभी 79 प्रत्याशी मैदान में होंगे।
विज्ञापन

 गौर करने वाली बात यह भी है कि इस बार आपत्ति भी सिर्फ एक प्रत्याशी के खिलाफ हुई है। कुल तीन छात्र नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। तीनों आपत्ति अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजीत यादव विधायक के खिलाफ है। अजीत ने पिछले साल भी समाजवादी छात्रसभा से नामांकन किया था लेकिन फार्म अधूरा होने की वजह से निरस्त हो गया। छात्र सभा ने इस बार फिर अजीत को पैनल से अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया है लेकिन तीन अन्य उम्मीदवारों ने उनकी दावेदारी को चुनौती दी है।
विज्ञापन


सीएमपी में कई का निरस्त हो सकता है नामांकन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सीएमपी डिग्री कॉलेज में नामांकन पत्रों की जांच की गई। आपत्तियों का निस्तारण भी किया गया। कई दावेदारों के नामांकन पत्रों में कमी पाई गई है। ऐसे में उनका नामांकन निरस्त होने का खतरा बन गया है। 26 सितंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। ईश्वर शरण और इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में भी आपत्तियां ली गईं। इलाबाद डिग्री कॉलेज में रविवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सोमवार को नाम वापस लिए जाएंगे। 26 सितंबर को ही दिन में तीन बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...लेकिन नहीं हटे होर्डिंग-पोस्टर
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन का सिलसिला जारी है। जिला और विश्वविद्यालय प्रशासन के दावों के विपरीत शहर के अलावा विश्वविद्यालय के परिसर और छात्रावासों में भी होर्डिंग्स, पोस्टर लगे हैं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव इसी आधार पर रद्द कर दिया गया है। हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई है। इसके बावजूद प्रशासन छात्र नेताओं की हनक के आगे लाचार है। पूरे शहर में प्रमुख चौराहों, मार्ग पर छात्र नेताओं के होर्डिंग्स-पोस्टर लगे हैं। विश्वविद्यालय में भी कला संकाय परिसर से तो होर्डिंग-पोस्टर हटा लिए गए लेकिन विज्ञान संकाय, छात्रावासों में वैसे ही लगे हैं। छात्रसंघ भवन के सामने स्थित पार्क में भी होर्डिंग लगे हैं।

ड्रोन कैमरे की नजर में होगा सीएमपी का चुनाव
परिसर में होंगे कुल 19 सीसीटीवी कैमरे, अस्थाई तौर पर लगेंगे छह और कैमरे
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सीएमपी डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव ड्रोन कैमरे की निगरानी में होगा। इसके अलावा 10 और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तो छह कैमरे सिर्फ चुनावी प्रक्रिया पर निगरानी के लिए अस्थाई तौर पर लगेंगे। कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार शाम तक इनके चालू होने की उम्मीद है।

कॉलेज में आठ सीसीटीवी कैमरे पहले से लगे हैं। 11 और लग जाएंगे। इस तरह से कुल 19 कैमरों से कॉलेज पर नजर रखी जाएगी। इनमें से ड्रोन कैमरा मुख्य भवन के ऊपरी हिस्से में लगाया जाएगा। रिमोट से संचालित होने वाला यह कैमरा 360 डिग्री घूम सकेगा। इसके अलावा 45-45 डिग्री ऊपर-नीचे भी रोटेट कर सकेगा। इतना ही नहीं 100 मीटर तक कवरेज की क्षमता वाले इस कैमरे को रिमोट की मदद से एक स्थान पर फोकस भी किया जा सकेगा। चीफ प्रॉक्टर डॉ.संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि ये कैमरे स्थाई रूप से लगे रहेंगे। इनके अलावा चुनाव को ध्यान में रखते हुए छह और कैमरे लगाए जाएंगे। चुनाव बाद इन्हें हटा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक सभी कैमरे काम करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed