फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   University political color showing movement

विवि के आंदोलन में दिखा सियासी रंग

Thu, 05 May 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 05 May 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
University political color showing movement
इलाहाबाद व‌िश्वव‌िद्यालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के मुद्दे पर शुरू आंदोलन में बुधवार को सियासी रंग भी देखने के लिए मिला। आंदोलन में शामिल ज्यादातर छात्र नेताआें ने केसरिया साफा तथा समावादी पार्टी के प्रतीक वाली हरे रंग की टोपी पहन रखी थी। आयोजनों के बहाने पूरे साल एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्र-छात्राओं के एक साथ आने और उनका यह रंग चर्चा में रहा। साथ में आगामी छात्रसंघ चुनाव के साथ 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की सुगबुगाहट भी दे रहा था।
विज्ञापन


परिसर में सांसद आदित्य नाथ के कार्यक्रम के विरोध के बाद छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह की एबीवीपी के बैनर तले जीते अन्य पदाधिकारियों के बीच लगातार तलवार खिंची रही और परिसर में एक-दूसरे के कार्यक्रमों के विरोध की नई परंपरा शुरू हो गई लेकिन ऋचा सिंह के समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने तथा उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं के बीच ऑफलाइन के मुद्दे पर इनकी एका को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हैं। ऐसे में आंदोलन में शामिल छात्र नेताओं के सिर पर सजे इस सियासी रंग से इन चर्चाओं को और बल मिला है। इसकी शुरुआत सोमवार को हुई जब कुलपति के समर्थन में उतरे कई छात्रों ने केसरिया गमछा ले रखा था। बुधवार को तो आंदोलन में शामिल ज्यादातर छात्रों ने केसरिया साफा बांध रखा था या हरी टोपी में दिखे।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा का विकल्प दिए जाने की मांग को लेकर शुरू आंदोलन के समर्थन में कई अन्य संगठन भी आ गए हैं। भारत की जनवादी नौजवान सभा तथा स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले छात्रों ने ऑनलाइन की बाध्यता के फैसले के विरोध में विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों में अखिल विकल्प, जय प्रकाश, फिरोज आदि शामिल रहे। एनएसयूआई की बैठक में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई। उन्होंने ऑफलाइन की मांग का भी समर्थन किया। बैठक में राजीव यादव, अक्षय यादव आदि मौजूद रहे। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस की एसएसएल हॉस्टल में हुई बैठक में भी ऑफलाइन के विकल्प की मांग की गई। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला ने लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। बैठक में रवि दुबे, अनुज सिंह, गौरव पांडेय, गौरव त्रिपाठी, अनुराग राय आदि मौजूद रहे। भाजपा विधि एवं विधायी प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक श्रवण दुबे, पवन शुक्ला, राकेश आदि ने भी आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र नेता रजनीश सिंह ऋषू के नेतृत्व में छात्रों का एक गुट छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह के विरोध में खड़ा हो गया है। परिसर का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए ऋषू ने बृहस्पतिवार को ऋचा को रास्ते पर लाने के लिए फूल सौंपने की घोषणा की है। ऋषू का कहना है कि संजय, नीरज, रूपेश, आशीष, शुभम आदि छात्रों के साथ कुलपति से भी उनकी वार्ता हुई। ऋषू ने बताया कि कुलपति ने आश्वासन दिया कि ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी नहीं होगी। ऋषू ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद की दोबारा काउंटिंग तथा ग्रीवांस सेल की रिपोर्ट पर कार्रवाई की मांग को लेकर कुलपति का भी घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed