फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   university of allahabad: along with studies in ivv, hostels also become expensive, the system will be implemented from the new session

university of allahabad: इविवि में पढ़ाई के साथ हॉस्टल भी हुआ महंगा, नए सत्र से लागू होगी व्यवस्था

Sat, 25 Jun 2022 09:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 09:53 PM IST
सार

इविवि में वर्ष 2012 में 12 रुपये ट्यूशन फीस ली जाती थी और अब भी ट्यूशन फीस इतनी ही है। हालांकि, अन्य मदों में शुल्क धीमे-धीमे बढ़ता गया। वर्तमान में बीए प्रथम वर्ष की फीस 975 रुपये, बीकॉम प्रथम वर्ष की फीस 975 रुपये और बीएससी प्रथम वर्ष की फीस 1125 रुपये है, जो अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों से काफी कम है।

विज्ञापन
university of allahabad: along with studies in ivv, hostels also become expensive, the system will be implemented from the new session
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2022-23 से पढ़ाई के साथ हॉस्टल में रहना भी महंगा हो जाएगा। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को हुई एकेडमिक कौंसिल की बैठक में स्नातक प्रथम वर्ष एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के साथ हॉस्टलों में प्रवेश के लिए फीस वृद्धि पर मुहर लगा दी गई। निर्णय लिया गया कि अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों के समान इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी फीस ली जाएगी।

विज्ञापन



इविवि में वर्ष 2012 में 12 रुपये ट्यूशन फीस ली जाती थी और अब भी ट्यूशन फीस इतनी ही है। हालांकि, अन्य मदों में शुल्क धीमे-धीमे बढ़ता गया। वर्तमान में बीए प्रथम वर्ष की फीस 975 रुपये, बीकॉम प्रथम वर्ष की फीस 975 रुपये और बीएससी प्रथम वर्ष की फीस 1125 रुपये है, जो अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों से काफी कम है। वहीं, एमए, एमकॉम एवं एमएसी प्रथम वर्ष की फीस 1661 रुपये है और यह फीस भी अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों से कम है। एकेडमिक कौंसिल की बैठक में निर्णय लिया गया कि नए सत्र 2022-23 से इविवि में भी अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों के बराबर फीस ली जाएगी। ऐसे में इविवि की फीस बीएयू और एएमयू के आसपास हो जाएगी।
विज्ञापन



इविवि प्रशासन की तैयारी है कि प्रयागराज के आसपास के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के बराबर ही इविवि की फीस निर्धारित की जाए, क्योंकि इविवि में प्रवेश लेने वाले ज्यादातर विद्यार्थी ऐसे हैं जो इन विश्वविद्यालयों के  लिए भी प्रवेश फॉर्म भरते हैं। बीएचयू में बीए एवं बीकॉम की फीस 2407 रुपये से बढ़ाकर 3420 रुपये और बीएससी की फीस 3167 रुपये से बढ़ाकर 4400 रुपये प्रस्तावित की गई है। वहीं, एमए (प्रैक्टिकल के साथ) एवं एमकॉम की फीस 3157 रुपये से बढ़ाकर 4620 रुपये प्रस्तावित की गई है, जबकि एमए (आर्ट्स) की फीस 2857 से बढ़ाकर 4120 रुपये प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि प्रशासन अगर इसी के आसपास फीस बढ़ाता है तो फीस में तीन से चार गुना की वृद्धि होगी। इसके साथ ही एकेडमिक कौंसिल ने इविवि के हॉस्टलों की फीस बढ़ाए जाने पर भी मुहर लगा दी है, ताकि हॉस्टल सुचारु रूप से संचालित किए जा सकें। नए सत्र से 2022-23 से हॉस्टल में प्रवेश लेने वाले छात्रों की फीस में बढ़ोतरी की जाएगी। इससे हॉस्टल में दी जा रही सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा। यह फीस वृद्धि वर्तमान छात्रों पर लागू नहीं होगी।


पीआरओ बोलीं-
‘एकेडमिक कौंसिल की बैठक में इविवि में नए सत्र 2022-23 में प्रथम वर्ष एवं प्रथम सेमेस्टर की फीस बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों के समकक्ष फीस ली जाएगी। छात्रावासों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हॉस्टल की फीस भी बढ़ाई जा रही है। किस पाठ्यक्रम में कितनी फीस बढ़ी है, इसकी जानकारी दाखिले के वक्त दी जाएगी। फीस वृद्धि केवल नए छात्रों पर लागू होगी। वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी।’ डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इविवि

शुरू होंगे दस नए इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम
एकेडमिक कौंसिल की बैठक में निर्णय लिया गया कि नए सत्र 2022-23 से 10 नए इंटीग्रटेड पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इनमें बीबीए एवं एमबीए, योगा एवं मेडिटेशन में बीए, बीएएसी, एमए, एमएससी, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस में बीटेक एवं एमटेक, आपदा प्रबंधन एवं पर्यावरण अध्ययन में बीए, बीएससी, एमए, एमएससी, फूड एंड न्यूट्रिशन में बीए, बीएससी, डाटा साइंस में बीसीए एवं एमसीए, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में बी डिजाइन एवं एम डिजाइन, फूड टेक्नोलॉजी में बीएससी एवं एमएससी, कॉग्नेटिव सइांस, ह्यूमन कंप्यूटर इंटेरैक्शन और कॉग्नेटिव एंड क्लिनिकल न्यूरोसाइकोलॉजी में एमएससी एवं पीएचडी के पाठ्यक्रम शामिल हैं।


इविवि को बदनाम करने वालों पर होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय के खिलाफ  लिखने और विश्वविद्यालय को बदनाम करने के कई प्रकरण सामने आए हैं। इसको रोकने के लिए बैठक में निर्णय लिया गया है कि अगर कोई छात्र मीडिया या सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय को बदनाम करने की गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई शिक्षक इस तरह के कार्य में लिप्त रहते हैं और मीडिया में या सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय के खिलाफ  बयान देते हैं तो कार्य परिषद की संस्तुति से उनके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संकायवार होगा प्री पीएचडी प्रोग्राम, अलग से ली जाएगी फीस
बैठक में निर्णय लिया गया कि अब प्री पीएचडी प्रोग्राम संकायवार आयोजित किया जाएगा। पहले यह विभागवार होता था। संकायवार प्रोग्राम शुरू होने से परीक्षाएं भी एक साथ आयोजित की जा सकेंगी। प्री पीएचडी प्रोग्राम के लिए अलग से फीस की व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था सत्र 2022-23 से नए छात्रों पर लागू होगी और वर्तमान छात्रों पर लागू नहीं होगी।



प्रो. एसआई रिजवी को मिला प्रशंसा प्रमाणपत्र
एकेडमिक कौंसिल की बैठक में लाइफ साइंस के तहत विभिन्न विषयों में आने वाले प्रोजेक्ट अनुदान से स्मार्ट क्लासरूम बनाने के लिए प्रो. एसआई रिजवी को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह स्मार्ट क्लासरूम होम साइंस, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, बायोकेमेस्ट्री विभागों और सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी के कुछ प्रोजेक्ट के अनुदान से बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed