{"_id":"62c8a404bdeeb54f2775e34e","slug":"unique-river-art-gallery-will-be-built-on-the-banks-of-the-ganges-on-the-lines-of-the-eiffel-tower-in-prayagraj-proposal-sent-to-the-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : प्रयागराज में एफिल टावर की तर्ज पर गंगा किनारे बनेगी अनूठी रिवर आर्ट गैलरी, केंद्र को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : प्रयागराज में एफिल टावर की तर्ज पर गंगा किनारे बनेगी अनूठी रिवर आर्ट गैलरी, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
Sat, 09 Jul 2022 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अनूप ओझा, प्रयागराज
अनूप ओझा, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Jul 2022 04:41 AM IST
सार
सिक्स लेन पुल के टावर पर देश की पहली रिवर आर्ट गैलरी बनाने की योजना, कुंभ की संस्कृति के होंगे दर्शन। कैप्सूल लिफ्ट के जरिए चंद सेकेंड में गैलरी तक पहुंचेंगे सैलानी, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फ्रांस के एफिल टॉवर की तर्ज पर प्रयागराज में गंगा किनारे अनूठी रिवर आर्ट गैलरी दुनिया भर के सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। प्रयागराज में दो हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 10 किमी लंबे सिक्स लेन पुल के टॉवर पर इस गैलरी का निर्माण होगा। इस गैलरी में मानवता के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के रूप में कुंभ की छटा के साथ ही प्रयागराज की कला-संस्कृति और धरोहरों के भी दर्शन होंगे। एनएचएआई ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को इसका प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
फाफामऊ में निर्माणाधीन सिक्स लेन सेतु के टॉवर पर गंगा किनारे आसमान में स्थापित होने वाली यह रिवर आर्ट गैलरी महाकुंभ-2025 से पहले ही दुनिया के पर्यटकों का ध्यान खींचने लगेगी। यह देश की पहली ऐसी रिवर आर्ट गैलरी होगी, जिसमें कुंभ की संस्कृति की छटा से देश-दुनिया के सैलानी सीधा साक्षात्कार कर सकेंगे। प्रयागराज में प्रवेश करने से पहले इस गैलरी में इस आध्यात्मिक नगरी की संस्कृति और आतिथ्य सत्कार के साथ ही कला की झलक मिल जाएगी। शंकराचार्यों, महामंडलेश्वरों और अखाड़ों के नागा संन्यासियों की पेंटिंग और उनकी ध्यान-साधना से भी पर्यटक इस रिवर गैलरी में आकर परिचित हो सकेंगे। इस रिवर गैलरी में प्रयागराज में लगने वाले धार्मिक मेलों के भी दर्शन होंगे।
विज्ञापन
इस रिवर गैलरी में प्रयागराज में लगने वाले कुंभ और माघ मेले के आध्यात्मिक-सांस्कृतिक समागम के अलावा आतिथ्य सत्कार और मानवता के साथ मिलन की संस्कृति को शामिल किया जाएगा। फाफामऊ में बनने वाली इस रिवर गैलरी में प्रयागराज के अलावा हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में लगने वाले कुंभ को भी दिखाया जाएगा। इस गैलरी में कुंभ के विहंगम दृश्य को देखने के साथ ही लोग प्रयागराज को भी एक नजर में निहार सकेंगे। यह इस गैलरी में पहुंचने के लिए दोनों तरफ कैप्सूल लिफ्ट लगाई जाएगी। इस लिफ्ट से चंद सेकेंड में ही पर्यटक गैलरी तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
सेतु के दूसरे पायदान पर रिवॉल्विंग रेस्तरां
इस रिवर आर्ट गैलरी के दूसरी तरफ एक पायदान पर रिवाल्विंग रेस्तरां बनाने का भी प्रस्ताव है। इस रेस्तरां में सैलानी मन पसंद व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ ही रिवर गैलरी में कुंभ की कला -संस्कृति से रूबरू होंगे।
एफिल टॉवर की तर्ज पर सिक्स लेन के ऊपर टॉवर के एक पायदान पर रिवर आर्ट गैलरी बनाई जाएगी। इस गैलरी का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया गया है। यह देश की इकलौती ऐसी रिवर गैलरी होगी, जहां कुंभ और प्रयागराज की संस्कृति के दर्शन हो सकेंगे।
-नुसरतुल्लाह, परियोजना निदेशक एनएचएआई