फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unique performance of SP in Prayagraj: Cattle farmers going to donate cows to DM have heated argument with pol

प्रयागराज में सपाइयों का अनोखा प्रदर्शन : डीएम को गाय दान करने जा रहे पशुपालकों की पुलिस से तीखी नोकझोंक

Mon, 23 Sep 2024 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 03:51 PM IST
सार

सपा नेता संदीप यादव ने कहा कि शहर में पशुपालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। गाय और भैंस को शहर के बाहर किया जा रहा। पशुओं को पकड़ लिया जाता है और मनमाना पैसा लेकर फिर छोड़ा जाता है। कहा कि इस शहर में कुत्ता, बिल्ली पालन का लाइसेंस दिया जा रहा है, लेकिन गाय पालने के लिए लाइसेंस नहीं दिया जाता है।

विज्ञापन
Unique performance of SP in Prayagraj: Cattle farmers going to donate cows to DM have heated argument with pol
सपा नेताओं के साथ डीएम को गाय दान करने जा रहे पशु पालक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पशुओं को शहर के बाहर करने के जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन के फरमान के खिलाफ पशु पालकों ने सपा नेता संदीप यादव के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन किया। गाय और भैंस के गले में नारे लिखीं तख्तियां लेकर पशु पालकों ने प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को गाय दान करने जा रहे पशु पालकों की जार्जटाउन के पास पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने कई सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


सपा नेता संदीप यादव ने कहा कि शहर में पशुपालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। महाकुंभ मेला और स्मार्ट सिटी के नाम पर पशुपालकों पर अत्याचार हो रहा है। गाय और भैंस को शहर के बाहर किया जा रहा। पशुओं को पकड़ लिया जाता है और मनमाना पैसा लेकर फिर छोड़ा जाता है। कहा कि इस शहर में कुत्ता, बिल्ली पालन का लाइसेंस दिया जा रहा है लेकिन गाय पालने के लिए लाइसेंस नहीं दिया जाता है। भाजपा गाय के नाम पर वोट तो मांगती है लेकिन गाय पालन वालों का उत्पीड़न कर रही है। इसलिए पशुपालकों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को गाय दान करने का फैसला किया है। इसके अलावा पशु पालकों के पास कोई विकल्प नहीं बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed