फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Union Minister Meghwal took a dip in the Sangam, said - Mahakumbh is giving the message

mahakumbh : केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- पूरे विश्व को समरसता का संदेश दे रहा महाकुंभ

Fri, 24 Jan 2025 06:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 06:47 PM IST
सार

भारत की आस्था, एकात्मकता, समता और समावेशिता के जीवंत प्रतीक महाकुंभ सम्मिलित होने के लिए तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे राज्यमंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल का प्रदेश सरकार की ओर से प्रयागराज एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्वागत किया।

विज्ञापन
Union Minister Meghwal took a dip in the Sangam, said - Mahakumbh is giving the message
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संगम में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत की आस्था, एकात्मकता, समता और समावेशिता के जीवंत प्रतीक महाकुंभ सम्मिलित होने के लिए तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे राज्यमंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल का प्रदेश सरकार की ओर से प्रयागराज एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री नंदी के साथ एयरपोर्ट से महाकुंभ क्षेत्र में त्रिवेणी संगम के पावन तट पर स्थित परमार्थ निकेतन शिविर में पहुंचे। जहां वे स्वामी चिदानंद सरस्वती द्वारा आयोजित मानस कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू के श्रीराम कथा में सम्मिलित हुए।

विज्ञापन


इस दौरान राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल परमार्थ निकेतन में चल रहे वैदिक अनुष्ठान में भी सम्मिलित हुए। हवन कुंड में आहुति डाली। पूजन-अर्चन के बाद राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी के साथ वीआईपी घाट पहुंचे। जहां उन्होंने संगम दर्शन करने के साथ ही भारतीयता और मानवता के महोत्सव महाकुंभ में सम्मिलित होते हुए मां गंगा, माँ यमुना और मां सरस्वती के पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाई।
विज्ञापन


राज्य मंत्री के साथ मंत्री नंदी ने भी संगम में डुबकी लगाई। मंत्री नंदी ने राज्य मंत्री का हाथ पकड़ कर उनकी मदद की। स्नान के बाद विदेशी पक्षियों को दाना खिलाया। वहीं संगम क्षेत्र की दिव्यता एवं भव्यता का दर्शन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अनंतकाल से अध्यात्म व आस्था के संगम का प्रतीक ‘महाकुंभ’ संपूर्ण विश्व को समानता और समरसता का संदेश देता रहा है। महाकुंभ सिर्फ भारत ही नहीं, समूचे विश्व में आध्यात्मिक अनुष्ठान का केंद्र बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed