फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uniform rules pave the way for recruitment to 33 thousand posts, all eyes on UPPSC and UPESSC

UPPSC : एक समान नियमावली से 33 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, यूपीपीएससी और यूपीईएसससी पर टिकी नजर

Sun, 27 Apr 2025 01:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Apr 2025 01:48 PM IST
सार

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों और राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक व प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए एक समान नियमावली लागू होने के बाद शिक्षकों के तकरीबन 33 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
Uniform rules pave the way for recruitment to 33 thousand posts, all eyes on UPPSC and UPESSC
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों और राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक व प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए एक समान नियमावली लागू होने के बाद शिक्षकों के तकरीबन 33 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। अभ्यर्थियों की नजर अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर है, जिन्हें रिक्त पदों पर भर्तियां पूरी करानी हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) व प्रवक्ता के कुल 8905 पदों का अधियाचन भेजा जा चुका है, जिनमें एलटी ग्रेड के 7258 पद व प्रवक्ता के 1647 पद हैं।

विज्ञापन


एलटी ग्रेड में पुरुष वर्ग के 4785 पदों व महिला वर्ग के 2473 पदों और प्रवक्ता में पुरुष वर्ग के 817 व महिला वर्ग के 2473 पदों पर भर्ती होनी है। नई नियमावली के तहत अर्हता पूरी तरह से स्पष्ट किए जाने के बाद अभ्यर्थियों को अब ये दोनों भर्तियां शुरू होने का इंतजार है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि आयोग जल्द ही इन भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी करेगा। वहीं, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) के कुल 24849 पद रिक्त हैं। इनमें सहायक अध्यापक के 20465 व प्रवक्ता के 4384 पद शामिल हैं। इन पदों पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भर्ती करनी है। हालांकि, आयोग को अभी इन पदों का अधियाचन नहीं मिला है लेकिन आयोग के प्रतिनिधि रिक्त पदों पर भर्ती शुरू करने के लिए तीन बार माध्यमिक शिक्षा विभााग के अफसरों के साथ बैठक कर चुके हैं।

विज्ञापन

फिलहाल, अशासकीय व राजकीय विद्यालयों में अब शिक्षक भर्ती के लिए एक समान नियमावली लागू हो जाने से अर्हता का विवाद पूरी तरह से खत्म हो गया है और ऐसे में दोनों आयोगों के सामने भर्ती शुरू करने के लिए कोई बाधा नहीं रह गई है। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक की सात साल से नई भर्ती नहीं आई है। वहीं, प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2020 के बाद कोई नया विज्ञापन जारी नहीं हुआ। इसी तरह अशासकीय विद्यालयों टीजीटी व पीजीटी के पदों पर वर्ष 2022 के बाद से नया विज्ञापन नहीं आया है। अशासकीय व राजकीय विद्यालयों में एक समान नियमावली लागू होने से अर्हता का विवाद नहीं रह गया है। ऐसे में दोनों आयोग को भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू कर देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed