{"_id":"5fa5745b8ebc3e9ba20534f3","slug":"unfair-bike-riders-shot-dead-petrol-pump-worker-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंपकर्मी को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंपकर्मी को मारी गोली, हालत नाजुक
Fri, 06 Nov 2020 09:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
गन शॉट
शुक्रवार सायंकाल पेट्रोलपंप कर्मी को साइकि ल से ड्यूटी जाते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। बाइक सवार बदमाशों की गोली से पेट्रोल पंपकर्मी के पीठ पर लगने से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। सारेराह हुई घटना को देख घायल पंपकर्मी को आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी मऊआइमा ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने सदर के लिए भेज दिया। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। मऊआइमा के छीमीताल गांव के समीप की है।
मऊआइमा शीतलापुर मजरा सरांयख्वाजा गांव निवासी कन्हैया लाल यादव (45) पुत्र स्व. दयाराम यादव मऊआइमा ब्लाक बाजार स्थित सदर आटो सेल्स पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। बताया जाता है कि वह शुक्रवार को साइकिल से डयूटी के लिए घर से निकला। जैसे ही वह छीमीताल गांव के समीप पहुंचा कि बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंपकर्मी के पीठ पर तमंचे से गोली मार दी।
बदमाशों के तमंचे से निकली गोली कन्हैया लाल यादव के पीठ में जा धंसी। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर तड़पने लगा। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। घटना के बाद राहगीरों संग लोगों का मजमा लग गया। सूचना पाकर मऊआइमा की पुलिस पहुंचकर आनन-फानन उपचार के लिए वाहन से सीएचसी मऊआइमा ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने घायल को उपचार के बाद सदर के लिए भेज दिया। हालांकि हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक घायल परिजन द्वारा पुलिस क ो तहरीर नहीं दी गई है। इस बावत जब मऊआइमा थाने के सीयूजी नंबर पर फोन कर जानकारी करना चाहा गया, तो सीयूजी नंबर नहीं उठा।