फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Under the new education policy, CBSE will now give affiliation to schools, application till 31 March

 नई शिक्षा नीति के तहत अब सीबीएसई देगा स्कूलों को सम्बद्धता, आवेदन 31 मार्च तक

Fri, 15 Jan 2021 07:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Jan 2021 07:56 PM IST
सार

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
  • नई मान्यता के लिए आवेदन-      एक से 31 मार्च 2021, एक से 30 जून 2021, एक से 30 सितंबर 2021
  • मान्यता अपग्रेड करने के लिए आवेदन-  एक स 31 मार्च तक 2021, एक से 31 मार्च 2021, एक से 30 सितंबर 2021
  • मान्यता आगे बढ़ाने लिए आवेदन-    एक मार्च से 31 मई 2021 तक
  • स्कूल में अतिरिक्त विषय, सेक्शन बढ़ाने के लिए आवेदन-    एक मार्च 2021 से पूरे साल
  • स्कूल का नाम बदले जाने के लिए आवेदन- एक मार्च 2021 से

विज्ञापन
Under the new education policy, CBSE will now give affiliation to schools, application till 31 March
cbse - फोटो : cbse

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों को अब नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत मान्यता देगा। बोर्ड ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।बोर्ड की ओर से आवेदन के लिए एक मार्च की तिथि तय की गई है। जिस स्कूल को पहली बार मान्यता लेनी हो, वह भी एक से 31 मार्च तक आवेदन करें। बोर्ड ने स्कूलों को मान्यता अपग्रेड करने के लिए साल में तीन बार आवेदन का मौका दिया है।
विज्ञापन

आवेदन के लिए 31 मार्च को खुलेगा सीबीएसई का विंडो

सीबीएसई सम्बद्धता के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक मार्च 2021 से विंडो खोलेगा। नई मान्यता के साथ पहले चल रहे स्कूल 12 वीं तक स्कूल अपग्रेड करना चाहते हैं तो पुराने स्कूल भी आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए पहली बार साल में तीन बार आवेदन का मौका देगा। पहली बार आवेदन एक से 31 मार्च के बीच लिए जाएंगे। दूसरी बार एक से 30 जून के बीच सीबीएसई आवेदन का मौका देगा जबकि मान्यता के लिए तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया एक से 30 सितंबर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत साल भर में सभी स्कूल अपग्रेड होंगे

सीबीएसई की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत सभी स्कूलों को 12 वीं तक अपग्रेड कर दिया जाएगा। स्कूल तीन बार आवेदन कर अपने को अपग्रेड कर सकते हैं। अपग्रेड के अलावा स्कूल संबद्धता की समय सीमा को बढ़ाने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। संबद्धता की समय सीमा बढ़ाने के लिए एक मार्च से 31 मई तक आवेदन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed