फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Under the bridge in Tularambagh and Daraganj Asked for permission to close the road

Prayagraj News: तुलारामबाग और दारागंज में पुल के नीचे सड़क मार्ग बंद करने की अनुमति मांगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Under the bridge in Tularambagh and Daraganj

Asked for permission to close the road
प्रयागराज। रेलवे ने डीसीपी ट्रैफिक को पत्र भेजकर तुलारामबाग और दारागंज डाॅट पुल के नीचे एक तरफ का सड़क मार्ग 10 दिसंबर से 25 दिसंबर तक बंद करने की पुलिस से अनुमति मांगी है। पुलिस अधिकारियों ने चिट्ठी मिलने की बात स्वीकारते हुए कहा कि इस पर अभी मंथन किया जा रहा है। सर्वे के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक वीके अग्रवाल ने आठ दिसंबर को डीसीपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर बताया है कि वर्तमान में झूंसी प्रयागराज रेल दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है। तुलारामबाग बैरहना के पास पुल संख्या 122 के नीचे सड़क मार्ग पर एक तरफ का यातायात 10 दिसंबर से 25 दिसंबर तक बड़ी गाड़ियों जैसे बस, ट्रैक्टर, ट्राली और ट्रक आदि के लिए बंद किया जाए। ताकि पुल पर रेल दोहरीकरण का काम माघ मेला से पहले पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

इसी तरह दारागंज में रेलवे डाट का पुल पर दोहरीकरण का काम हो रहा है। यहां वायडक्ट बनाने के लिए पुल के नीचे सड़क मार्ग को आंशिक रूप से बंद करने की आवश्यकता है। महाप्रबंधक ने दारागंज डॉट पुल के नीचे 180 मीटर सड़क मार्ग को आंशिक रूप से 10 दिसंबर से 25 दिसंबर तक बंद करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे इससे पहले भी इन दोनों डाट का पुल के नीचे सड़क मार्ग को बंद करने की अनुमति मांग चुका है लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। आठ दिसंबर वाली चिट्ठी के संदर्भ में डीसीपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि चिट्ठी मिली है लेकिन अभी इस पर मंथन किया जा रहा है। शनिवार को एडीशनल डीसीपी ट्रैफिक को दोनों पुल का सर्वे के लिए भेजा जाएगा। ट्रैफिक पर इसका क्या असर पड़ेगा। इन सब बातों पर विचार करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed