फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Under ground cable burst in Kareli.

करेली की अंडरग्राउंड केबल ब्रस्ट, अंधेरे में डूबी इबादत की रात

Wed, 29 May 2019 12:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Under ground cable burst in Kareli.
ट्रॉंसफर्मर में लगी आग - फोटो : SELF

कैंट पावर स्टेशन से करेलाबाग के जोड़ने वाली 33 केवी क्षमता वाली करेली-2 अंडर ग्राउंड लाइन में सोमवार की रात फाल्ट आने से ब्रेक डाउन हो गया। इससे मुस्लिम बाहुल्य करेली के बड़े हिस्से में इबादत की रात अंधेरे में डूब गई। घरों, मस्जिदों में दुआ करने वाले भीषण गर्मी और उमस में बाहर निकल आए। उधर, सिविल लाइन स्थित हाइडिल गेस्ट हाउस के पीछे एबीसी केबल में आग लगने से बत्ती गुल हुई, तो बम्हरौली इलाके में दो ट्रांसफारमर फुंकने से कई मुहल्लों में बिजली संकट पैदा हो गया। 

विज्ञापन


33/11 केवी करेली सेकेंड सर्किल की अंडरग्राउंड लाइन की केबल रात आठ बजे ब्रस्ट हो गई। इससे फीडरों पर ब्रेक डाउन हो गया। करेली के आधे से अधिक इलाकों में अंधेरा छा गया। करेलाबाग के एक्सईएन महेंद्र प्रसाद ने बताया कि फाल्ट ढूंढा जा रहा है। बम्हरौली से करेली के बीच कहां केबल ब्रस्ट हुई, इसका पता देर रात तक नहीं लग सका था। इसी दौरान रात को करामत की चौकी के पास लगे 630 केवीए क्षमता के ट्रांसफारमर में आग लग गई। इससे इबादत की रात चौरसिया मार्केट, मस्तान मार्केट, यूनिटी पब्लिक स्कूल एरिया, करामत की चौकी, जेके आशियाना, साठफीट रोड समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। मीसा मार्केट के पास भी ट्रांसफारमर जल गया। इसी तरह बम्हरौली में भी दो जगहों पर ट्रांसफारमर जलने से लोग बिजली-पानी के बिना दिन भर परेशान रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed