फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Under engineers picket for XEN's arrest

एक्सईएन की गिरफ्तारी के लिए अवर अभियंताओं ने दिया धरना

Sat, 28 Dec 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Under engineers picket for XEN's arrest
Under engineers picket for XEN's arrest - फोटो : ALDCOMPACT
बस्ती के एक्सईएन की गिरफ्तारी के लिए अभियंताओं का धरना
विज्ञापन

प्रताड़ना से हुई जेई की मौत के मामले में सड़क पर उतरे पीडब्ल्यूडी के डिप्लोमा इंजीनियर
कुंभ मेला डिवीजन के 14 अवर अभियंताओं पर प्रस्तावित निलंबन की कार्रवाई वापस लेने को उठी आवाज
प्रयागराज। बस्ती में प्रताड़ना से परेशान अभियंता की मौत के जिम्मेदार अधिशासी अभियंता के निलंबन की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की ओर से शुक्रवार को धरना दिया गया। इस दौरान कुंभ कार्यों में पसीना बहाने के बावजूद 14 अवर अभियंताओं पर निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति का भी मुद्दा जोर शोर से उठाया गया। अभियंताओं ने अफसरों को चेताया कि अगर निलंबन का प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो यहां भी बस्ती जैसी घटना की पुनरावृत्ति होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
प्रताड़ना के कारण अभियंता हरीश कुमार वर्मा की हुई मौत की घटना को लेकर पीडब्ल्यूडी परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर संघ की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने हरीश वर्मा की मौत के लिए प्रांतीय खंड के एक्सईएन अनिल कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके निलंबन और गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। साथ ही कुंभ मेला डिवीडन के 14 अवर अभियंताओं के निलंबन प्रकरण को वापस लेने की भी आवाज बुलंद की गई। संघ के नेताओं का कहना था कि कुंभ में सहायक अभियंता एवं अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई की जानी चाहिए थी, जबकि उनको प्रशंसा पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

कुंभ में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार एक्सईएन व एई को नोटिस तक नहीं दिया गया है। धरना में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष बीके पांडेय, पंकज, क्षेत्रीय महामंत्री अखिलेश यादव, मंडल सचिव बीके राजपूत, जनपद सचिव बनवारी सेठ, क्षेत्रीय लेखा मंत्री श्वेता सिंह, आरके त्रिपाठी, संजय तिवारी, नीरज कुमार, सर्वानंद, आशीष सिंह, राजेंद्र यादव, बीके मिश्रा, जगदीश सिंह मौर्य, धीरेंद्र सिंह, सारिका सिंह, बीके राय उपस्थित थे। अध्यक्षता संघ के जनपद अध्यक्ष श्रीराम सिंह ने की। संचालन जनपद सचिव माधव प्रसाद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed