फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrolled tractor overturns in pit, driver dies

अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, चालक की मौत

Fri, 07 Feb 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor overturns in pit, driver dies
संग्रामगढ़ के खनवारी पुल के पास ट्रैक्टर पलटने से मौत होने पर जुटी लोगेां की भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
तेज रफ्तार ट्रैक्टर मोड़ पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इससे इसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को बाहर निकलवाया गया। इसी दौरान सूचना पर मृतक के परिजन सहित गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के अदलाबाद देव पारापुर गांव निवासी परमेश (22) पुत्र शिवप्रसाद ट्रैक्टर ड्राइवर था। इन दिनों वह मनगढ़ के गडग़ड़ा निवासी अर्जुन पटेल का ट्रैक्टर चला रहा था। गुरुवार को सुबह वह जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर मिट्टी ढुलाई के लिए वह अस्थान गांव जा रहा था। खनवारी नहर पुल से कुसुआपुर की तरफ मुड़ते ही उसका तेज रफ्तार ट्रैक्टर नहर के किनारे गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन

इसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। इस दौरान जेसीबी आदि लेकर चल रहे ड्राइवर वहां से चले गए। सूचना पर संग्रामगढ़ प्रभारी निरीक्षक तुषार दत्त त्यागी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को निकलवाया गया। मौत की सूचना पहुंचने पर मृतक के गांव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई परमजीत (15) तथा उसकी बहन आरती (18), माता सुदामा देवी आदि का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर का नहीं है बीमा और रजिस्ट्रेशन
मनगढ़ के गडग़ड़ा गांव निवासी अर्जुन पटेल के ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसके साथ ही ट्रैक्टर का बीमा भी नहीं था। इसके चलते ट्रैक्टर संचालक ने परिजनों से मिलकर उनसे समझौता कर लिया। सुबह परिजनों ने तहरीर दी थी लेकिन बाद में समझौता हो जाने के बाद कोई मुकदमा नहीं दर्ज कराया गया है। क्षेत्र में ऐसे ही मिट्टी खनन के लिए बिना रजिस्ट्रेशन के ट्रैक्टरों का उपयोग किया जा रहा है। पूर्व में बाबागंज के मोहमदपुर सोहाग में एक मजदूर की भी ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई थी। उस ट्रैक्टर का भी बीमा और रजिस्ट्रेशन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed