फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrolled bike collides with tree in Koraon, middle-aged man dies

Prayagraj News: कोरांव में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, अधेड़ की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with tree in Koraon, middle-aged man dies
कोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पचवह गांव में सुबह 11 बजे के करीब घर से अस्पताल में भर्ती बहू को देखने जा रहे बाइक सवार अधेड़ की सड़क किनारे पेड़ में टकराने से मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जयसिंह (50) पुत्र मिश्रीलाल निवासी बलापुर शुक्रवार सुबह घर से बहू अनीता सिंह को देखने के लिए कोरांव बाजार जा रहे थे। पचवह गांव में तेज रफ्तार में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे महुआ के पेड़ से टकरा गई। जिससे जयसिंह बाइक सहित सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा परिजनों को सूचना देते हुए घायल को सीएचसी कोरांव ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जयसिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह गांव खेती करते थे। मृतक को दो बेटे विनय और दीपक हैं। जो बाहर नौकरी करते हैं। पत्नी कमला देवी सहित परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। भतीजे अरविंद कुमार सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed