फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrolled bike collides with divider, one dead, another injured

Prayagraj News: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with divider, one dead, another injured
शंकरगढ़। थाना क्षेत्र के भंडिवार पुलिया के समीप शुक्रवार देर शाम बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार भंडिवार निवासी बच्चे लाल आदिवासी (18) पुत्र वंशस्वरूप आदिवासी शुक्रवार की देर शाम बाइक से रिश्तेदार सुनील कुमार (16) निवासी सुचेता कॉलोनी बरगड़ गदामार की ओर से भंडिवार की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह भंडिवार मोड़ के समीप पहुंचा, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।लोगों ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट तक नहीं लगाया था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पास के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनील का इलाज चल रहा है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed