फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrollable truck rams five laborers, two killed

बेकाबू ट्रक ने रौंदे पांच मजदूर, दो की गई जान

Tue, 26 Sep 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 26 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck rams five laborers, two killed
प्रतीकात्मक चित्र
धनुहां गांव में सोमवार भोर में घूरपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे सोए पांच मजदूरों को रौंद दिया। दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ट्रक ड्राइवर भाग गया।  नैनी में रीवा-इलाहाबाद हाइवे को फोरलेन करने का काम चल रहा है। दिन भर व्यस्त यातायात की वजह से रात में ही सड़क निर्माण का काम होता है। रविवार रात भर काम करने के बाद मजदूर भोर में नैनी में धनुहां गांव में सड़क किनारे सोए थे। तभी घूरपुर की ओर से तेज रफ्तार में आया एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चला गया।
विज्ञापन


सो रहे पांच मजदूर ट्रक के पहिए की चपेट में आ गए। ट्रक से कुचलने पर बिहार में गया जनपद के लखन सिंह (46) और उमेश सिंह (36) की मौत हो गई। तीन मजदूर नरेश (50), संजय (23) और लक्ष्मी कांत (23) पुत्र एतवारू सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। मजदूरों को कुचलने के बाद ट्रक समेत चालक भाग गया। कुछ मजदूरों ने बताया कि ट्रक कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकॉन का था। मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed