फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrollable car collided with truck, two youths died

बेकाबू कार ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौत

Wed, 22 Dec 2021 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car collided with truck, two youths died
accident
बागरा थाना क्षेत्र के भीटारा चौराहे पर बेकाबू कार खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

जनपद प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज निवासी अदनान 24 , क्यामुल्लाह 28 और गुलफाम अहमद 26 बुधवार को नगर कोतवाली के बेगम वार्ड रिश्तेदारी आए थे। यहां से देर रात तीनों अपने घर वापस जा रहे थे। बाघराय थाना क्षेत्र के भिटारा चौराहे के करीब बेकाबू कार खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे कार सवार तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने अदनान और कयाम उल्लाह को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल गुलफाम की स्थिति नाजुक देख उसे एसआरएन रिफर कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed