फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncle-nephew murder case: Police sealed the house of murder accused, the house is built on disputed land

चाचा-भतीजा हत्याकांड : हत्या के आरोपियों का मकान पुलिस ने किया सील, विवादित भूमि पर बना है घर

Sun, 17 Nov 2024 07:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 07:01 PM IST
सार

डीसीपी गंगानगर के आदेश पर उतरांव पुलिस ने विवादित जमीन पर बनाए गए आलीशान मकान को सील कर दिया है। इससे आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि उतरांव थाना क्षेत्र के आराकला कजरीगढ़ गांव में 31 अक्टूबर दीपावली की रात यादव पक्ष के लोगों द्वारा ब्राह्मण समाज के लोगों पर हमला बोलकर दो लोगों की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Uncle-nephew murder case: Police sealed the house of murder accused, the house is built on disputed land
हत्या के आरोपियों का मकान सील करती पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

उतरांव थाना क्षेत्र के आराकला कजरीगढ़ गांव में पवन दुबे और जितेंद्र दुबे के हत्यारोपियों पर प्रशासन ने कानून का शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीसीपी गंगानगर के आदेश पर उतरांव पुलिस ने विवादित जमीन पर बनाए गए आलीशान मकान को सील कर दिया है। इससे आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि उतरांव थाना क्षेत्र के आराकला कजरीगढ़ गांव में 31 अक्टूबर दीपावली की रात यादव पक्ष के लोगों द्वारा ब्राह्मण समाज के लोगों पर हमला बोलकर दो लोगों की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


मामला काफी हाई प्रोफाइल बना तो घटनास्थल पर जिलाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को मजबूर होकर मौके पर आना पड़ा। जिलाधिकारी के समक्ष पीड़ित पक्ष ने कई मांगे रखी थीं। घटना में मारे गए दोनों युवकों का त्रयोदशाह कार्यक्रम संपन्न होते ही प्रशासन ने ने आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed