फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncle-nephew death due to unknown vehicle collision

Prayagraj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत

Fri, 16 Jun 2023 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew death due to unknown vehicle collision
अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत
विज्ञापन

मीरगंज। बहरौली गांव में बुधवार देर रात खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहे दो लोगों को एक वाहन कुचलता हुआ गुजर गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि सुभाष चंद्र (39) देर रात खाना खाने के बाद अपने भतीजे राजेश कुमार (24) के साथ टहलने निकले थे। जैसे ही वह इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे पीछे से आ रहा वाहन दोनों को कुचलते हुए गुजर गया। हादसा होता देख पेट्रोल पंप के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई।
परिजन दोनों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचे। गांव के ही श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। हादसे की सूचना पर स्थानीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा और ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार भी गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। सुभाष के परिवार में पत्नी उषा के साथ दो पुत्र और एक पुत्री है। वहीं राजेश कुमार के परिवार में पत्नी नीतू के अलावा दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन

हादसे में महिला की गई जान
मीरगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़ी सूखी (55) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पति हामिद ने बताया कि वह पुत्रवधु को दवा दिलाने के लिए गईं थीं। निजी अस्पताल से दवा लेने के बाद वह घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रहीं थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed