फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal was to be killed on February 21 shooters postponed planning due to arrival of police jeep

नए वीडियो से बड़ा खुलासा: 72 घंटे पहले हो जाता उमेश पाल का मर्डर, बस एक जीप ने आकर दिया तीन दिन का जीवनदान

Wed, 03 May 2023 05:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 May 2023 05:03 PM IST
सार

इस वारदात में 68 दिन बाद एक और नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह सीसीटीवी फुटेज उमेश पाल पर हमले से तीन दिन पहले का है।

विज्ञापन
Umesh Pal was to be killed on February 21 shooters postponed planning due to arrival of police jeep
उमेश पाल हत्याकांड में नया सीसीटीवी फुटेज आया सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल की हत्या में नया वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि 21 फरवरी को ही उमेश पाल की हत्या की प्लानिंग की गई थी। लेकिन ऐन मौके पर पुलिस की जीप आ जाने से असद और गुड्डू मुस्लिम को प्लान बदलना पड़ा। बता दें कि बीती 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो गनर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से अब तक इसके बाद काफी कुछ हो चुका है। इस हत्याकांड में शामिल करीब सारे शूटर्स एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं लेकिन गुड्डू मुस्लिम अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 

विज्ञापन

इस वारदात में 68 दिन बाद एक और नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह सीसीटीवी फुटेज उमेश पाल पर हमले से तीन दिन पहले का है। इस वीडियो में भी हत्याकांड वाले दिन की तरह उमेश पाल की गाड़ी का हत्यारों ने पीछा किया था और हत्या की पूरी तैयारी की थी। अगर उस दिन हमलावर कामयाब हो जाते तो उमेश पाल की तीन दिन पहले ही हत्या हो सकती थी लेकिन पुलिस की एक जीप ने उस दिन उमेश पाल की जान बचा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि उमेश पाल को मारने के लिए शूटर उस्मान और गुलाम हसन उसके घर के पास पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस की जीप आ जाने के कारण योजना पर पानी फिर गया। बदमाश उमेश पाल के पीछे पीछे उनके घर तक पहुंचे थे। उमेश पाल कार का गेट खोलकर अपने घर की तरफ जाते दिख रहा है और ठीक उसी समय बदमाशों की कार भी वहां पहुंच जाती है। बदमाश कोई वारदात कर पाते कि पुलिस की जीप दिखने के बाद उन्होंने अपना प्लान बदल दिया। 

विज्ञापन

24 फरवरी को की गई थी उमेश पाल की हत्या
विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह रहे उमेश पाल की हत्या 24 फरवरी को कर दी गई थी। हत्याकांड में उमेश के दोनों सरकारी गनर राघवेंद्र सिंह और संदीप निषाद की भी जान चली गई थी। शूटरों ने उमेश को उस समय गोली और बम मारकर मौत के घाट उतार दिया था जब वह कचहरी से अपने केस की पैरवी करने के बाद क्रेटा कार से घर पहुंचे थे। घर के पास बाहर सड़क पर कार से उतरते ही बदमाशों ने उनके ऊपर गोली और बम बरसाना शूरू कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed