फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal was shot with seven bullets, six had crossed the body

Updates : उमेश पाल को मारी गई थीं सात गोलियां, छह शरीर को कर गईं थीं पार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

Sat, 25 Feb 2023 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 10:15 PM IST
सार

विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उमेश को सात गोली लगने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक छह गोलियां उमेश के शरीर को भेदकर बाहर निकल गई थीं, जबकि सातवीं गोली शरीर में फंसी मिली।

विज्ञापन
Umesh Pal was shot with seven bullets, six had crossed the body
Prayagraj : उमेश पाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयंतीपुर में सरेराह बदमाशों ने उमेश पाल को घर के भीतर तक दौड़ाकर सात गोलियां मारीं। उनके शरीर पर 13 जगह जख्म के निशान पाए गए। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए इसका खुलासा हुआ।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छह गोलियां उमेश के शरीर को पार कर गईं थीं। जबकि, एक गोली शरीर में फंसी मिली। इस हत्याकांड में मारे गए उनके गनर संदीप निषाद को तीन गोलियां लगी थीं। उमेश पाल और सिपाही संदीप निषाद के शवों के एक्सरे और पोस्टमार्टम के बाद यह जानकारी सामने आई है। उमेश पाल और उनके सुरक्षा कर्मियों पर पिस्टल और बमों से हमला किया गया था।
विज्ञापन


हत्यारे इस बात को सुनिश्चित करना चाहते थे कि उमेश की मौत हो गई। इससे पहले पोस्टमार्टम हाउस पर समर्थकों की भीड़ लगी रही। कई बार शोर-शराबा होने के साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी होती रही। पोस्टमार्टम हाउस पर राजनीतिक दलों के नेता और उनके शुभचिंतकों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के पहले कराया गया अल्ट्रासाउंड
उमेश पाल के शव का पोस्टमार्टम करने के पहले कॉल्विन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed