फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Police recovered the bag seen on Asad's back at the time of the incident

उमेश पाल हत्याकांड : वारदात के समय असद के पीठ नजर आए बैग को पुलिस ने किया बरामद, दफ्तर में छिपाकर रखा गया था

Wed, 22 Mar 2023 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Mar 2023 08:13 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के पुत्र और पांच लाख के इनामी असद अहमद के द्वारा वारदात के समय इस्तेमाल किए गए बैग को पुलिस ने अतीक अहमद के दफ्तर से बरामद करने का दावा किया गया।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Police recovered the bag seen on Asad's back at the time of the incident
Prayagraj News : अतीक का पुत्र असद। सीसीटीवी फुटेज की फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के पुत्र और पांच लाख के इनामी असद अहमद के द्वारा वारदात के समय इस्तेमाल किए गए बैग को पुलिस ने अतीक अहमद के दफ्तर से बरामद करने का दावा किया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उमेश पाल की हत्या के दौरान असद के पीठ पर जो बैग टंगा था, यह वही बैग है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब गहराई से पड़ताल की गई तो पाया गया तो असद ने प्यूमा के इसी बैग में कारतूस और पिस्टल रखकर घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद वह चकिया कर्बला स्थित आफिस पहुंचा था और बैग को छिपाकर फरार हो गया।

विज्ञापन


मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के कर्बला चकिया स्थित दफ्तर पर छापेमारी कर 74 लाख रुपये नकद, 10 पिस्टल, 112 कारतूस के साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस के हाथ एक काले रंग का बैग भी लगा। छानबीन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में पाया गया कि यह वही बैग है जिसे असद ने वारदात के समय इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन

 

सूत्रों के अनुसार यह बैग अतीक के चौथे नबर के पुत्र अहजम का है। असद ने इसमें रखे अहजम के कॉपी किताब को निकालकर बाहर रख दिया और इसमें कारतूस और पिस्टल रखकर वारदात को अंजाम देने के लिए गया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह चकिया स्थित दफ्तर पहुंचा था। बैग को यहां पर रखकर फरार हो गया। बुधवार को बरामद बैग में पिस्टल और कारतूस मिलने का दावा किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed