फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Police reached Hatwa in search of Shaista Zainab

उमेश पाल हत्याकांड : शाइस्ता-जैनब के पहुंचने का खुफिया इनपुट, आधी रात चकिया-हटवा में छापा

Thu, 21 Mar 2024 04:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 04:52 PM IST
सार

धूमनगंज पुलिस को सूचना मिली थी माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा हटवा में मौजूद हैं। इसके बाद कई थानों की फोर्स हटवा में पहुंच गई। यहां पर कई घरों में काफी देर तक तलाशी ली गई लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Police reached Hatwa in search of Shaista Zainab
शाइस्ता के साथ जैनब। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद प्रदेश की मिस्ट्री बनी 50 हजार की इनामी लेडी डॉन शाइस्ता परवीन और उसकी देवरानी जैनब उर्फ रूबी के शहर आने की खबर पर बुधवार को सनसनी फैल गई। इस सूचना पर आधा दर्जन थानों की फोर्स लेकर पुलिस अफसरों ने आधी रात चकिया व हटवा में छापा मारा। इस दौरान चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। रास्तों से गुजरने वाली हर लग्जरी कार को रोककर चेकिंग की गई। रात 12:00 बजे शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन खबर लिखे जाने तक देर रात तक चलता रहा।

विज्ञापन


माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अभियुक्त है। उधर उसके देवर अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा उर्फ रूबी की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। दोनों उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार हैं। प्रयागराज पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी उनकी तलाश में लगी हुई है। पुख्ता सूत्रों का कहना है कि बुधवार रात 11:30 बजे के करीब मिले एक खुफिया इनपुट ने पुलिस अफसरों की नींद उड़ा दी।

विज्ञापन

इसमें बताया गया कि शाइस्ता परवीन और जैनब किसी से मिलने शहर में पहुंची हैं। इसके बाद आधे घंटे के भीतर तमाम अफसर धूमनगंज पहुंच गए। यहां आधा दर्जन थानों की फोर्स भी बुला ली गई। रात करीब 12:00 बजे भारी पुलिस बल ने पहले हटवा गांव में छापा मारा। यहां चप्पे-चप्पे पर तलाशी हुई। पुलिस फोर्स अतीक के करीबियों के घर के आसपास पहुंची और वहां रहने लोगों से पूछताछ की।

गांव की ओर आने वाली हर लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली गई। हटवा से होते हुए पुलिस फोर्स चकिया पहुंची। यहां भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस फोर्स अतीक के मलबे में तब्दील हो चुके पैतृक मकान पर भी पहुंची और तलाशी ली। रात 12:00 बजे के करीब शुरू हुआ यह सर्च ऑपरेशन देर रात तक खबर लिखे जाने तक जारी था।

16 अप्रैल को आखिरी बार देखी गई थी शाइस्ता

शाइस्ता परवीन पिछले साल 16 अप्रैल को आखिरी बार शहर में देखी गई थी। अतीक और अशरफ की हत्या के अगले दिन वह माफिया के करीबी जफरुल्लाह के खुल्दाबाद स्थित घर पर पहुंची थी। उसके साथ उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा 5 लाख का इनामी शूटर साबिर भी था।


दोनों चोरी छिपे अतीक-अशरफ के जनाजे में शामिल होने वाले थे। हालांकि भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी की खबर मिलने पर दोनों ने इरादा बदल दिया। इसके बाद रात भर दोनों वहीं रुके और अगले दिन भोर में ही घर छोड़कर कहीं निकल गए। इस बात का खुलासा जफरउल्लाह के बेटे आतिन जफर ने पुलिस की पूछताछ में किया था। इसके बाद फिर शाइस्ता को किसी ने नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed