फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Murder Case Mafia Atiq sons Ali and Umar were involved in every step of murder conspiracy

Umesh Pal Hatyakand: साजिश में हर कदम पर शामिल थे माफिया अतीक के बेटे उमर और अली; चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

Tue, 02 Jul 2024 11:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Jul 2024 11:08 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने तीसरी पूरक चार्जशीट दाखिल कर दी है। उमेश पाल ही हत्या की साजिश में हर कदम पर अली और उमर शामिल थे। उमर अतीक के पांच बेटों में सबसे बड़ा और अली चौथे नंबर पर है। 

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case Mafia Atiq sons Ali and Umar were involved in every step of murder conspiracy
Umesh Pal Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों के सनसनीखेज हत्याकांड की साजिश में माफिया अतीक अहमद के साथ जेल में बंद उसके दोनों बेटे उमर व अली भी हर कदम पर शामिल थे। हत्याकांड में पुलिस ने तीसरी पूरक चार्जशीट दाखिल कर विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों को आधार बनाने हुए यह खुलासा किया है।
विज्ञापन


उमर अतीक के पांच बेटों में सबसे बड़ा और अली चौथे नंबर पर है। उमर देवरिया जेल अपहरण कांड में लखनऊ जेल में, जबकि अली रंगदारी-हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में नैनी जेल में बंद है। इसी साल अप्रैल में दोनों को उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया गया था। 
विज्ञापन


विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने यह माना है कि दोनों उमेश पाल की हत्या की साजिश से पूरी तरह वाकिफ ही नहीं, बल्कि इसमें शामिल भी थे। बरेली जेल में शूटरों की मुलाकात अशरफ से कराने के बाद मुख्य शूटर असद लौटकर लखनऊ गया था और जेल में जाकर उमर से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गुड्डू मुस्लिम व गुलाम समेत अन्य शूटरों ने नैनी जेल में जाकर हत्याकांड से पहले कई बार अली से मुलाकात की थी। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

25 पेज की चार्जशीट, 250 पन्नों की केस डायरी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उमर-अली के खिलाफ 25 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है, जबकि केस डायरी करीब 250 पन्नों में तैयार हुई है। एक खास बात यह है कि अब उमेश पाल व उनके दो गनर की हत्या में अतीक परिवार के कुल तीन सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इससे पहले अतीक के बहनाई इकलाख अहमद के खिलाफ चार्जशीट लगाई जा चुकी है।

आराेपी की बात करें तो इस मामले में अतीक परिवार के कुल 11 लोगों का नाम सामने आ चुका है। इनमें अतीक, अशरफ, असद, शाइस्ता परवीन, जैनब, आयशा नूरी और उसका पति इकलाख अहमद, उमर, अली के अलावा अतीक के दो और बेटे शामिल हैं।

अतीक, अशरफ और असद की मौत हो चुकी है, जबकि उमर-अली के अलावा इकलाख अहमद भी जेल में है। शाइस्ता परवीन, जैनब और आयशा नूरी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed