फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Jaya Pal seeks security from the government, citing a threat to her life

उमेश पाल हत्याकांड : जान का खतरा बताकर जया पाल ने सरकार से मांगी सुरक्षा, प्रदेश सरकार से लगाई गुहार

Wed, 09 Sep 2026 05:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Sep 2026 05:48 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड की सुनवाई के दौरान उनकी पत्नी जया पाल ने एक बार फिर अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रदेश सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एससी-एसटी कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ ट्रायल शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Jaya Pal seeks security from the government, citing a threat to her life
जया पाल, उमेश पाल की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड की सुनवाई के दौरान उनकी पत्नी जया पाल ने एक बार फिर अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रदेश सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एससी-एसटी कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ ट्रायल शुरू हो चुका है। सुनवाई के दौरान जया पाल कोर्ट पहुंचीं और उनका बयान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


कोर्ट के बाहर जया पाल ने कहा कि उमेश पाल हत्याकांड को दो साल से ज्यादा बीतने के बाद भी हमले में शामिल गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान फरार हैं। तीनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है। इसके अलावा अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी भी फरार हैं। ऐसे में उन्हें खतरा महसूस हो रहा है। जया पाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी मिल रही है। कहा जा रहा है कि उमर और अली के बाहर आने के बाद हिसाब चुकता किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed