फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Guddu Muslim can hide in the name of Sandeep Chaudhary in western UP, using fake ID

उमेश पाल हत्याकांड : पश्चिमी यूपी में संदीप चौधरी नाम से छिप सकता है गुड्डू मुस्लिम, फेक आईडी का कर रहा प्रयोग

Mon, 13 Mar 2023 10:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 10:45 PM IST
सार

एसटीएफ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संदीप चौधरी नाम को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल पुलिस को पता चला है कि पांच लाख का इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम, संदीप चौधरी के छद्म नाम से छिपा हो सकता है। उसके पास फर्जी आईडी होने की भी जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Guddu Muslim can hide in the name of Sandeep Chaudhary in western UP, using fake ID
Prayagraj News : गुड्डू मुस्लिम। उमेश पाल हत्याकांड के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आया नजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एसटीएफ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संदीप चौधरी नाम को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल पुलिस को पता चला है कि पांच लाख का इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम, संदीप चौधरी के छद्म नाम से छिपा हो सकता है। उसके पास फर्जी आईडी होने की भी जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि पुलिस को चकमा देने के लिए गुड्डू मुस्लिम अपना भेष भी बदल सकता है।

विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस पांच लाख के इनामी असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, अरमान और साबिर को ढूंढ रही है। बिहार, झारखंड, पंजाब और पश्चिम बंगाल के अलावा नेपाल में उन्हें खोजा जा रहा है। इस बीच एसटीएफ को पता चला कि गुड्डू मुस्लिम के पास संदीप चौधरी के नाम से एक फर्जी आईडी भी है। गुड्डू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी जिले में छिपे होने की आशंका है।

विज्ञापन

इस आशंका पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस बात की भी आशंका जताई गई है कि गुड्डू मुस्लिम अपना हुलिया बदल सकता है। हो सकता है कि उसने दाढ़ी रख ली हो। उसकी दाढ़ी पूरी तरह सफेद है, ऐसे में सफेद दाढ़ी के साथ उससे पहचानने में दिक्कत हो सकती है। अलर्ट के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

होटलों, ढाबों और धर्मशालाओं में चेकिंग की गई। मस्जिदों के मौलानाओं से भी कहा गया है कि अगर हाल के दिनों में कोई नया व्यक्ति आया है तो उसके बारे में तुरंत सूचना दें। सभी थाने और चौकियों में आरोपियों की फोटो और सीसीटीवी फुटेज भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed