फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case Asad search in Nepal more than 100 numbers on surveillance

उमेश पाल हत्याकांड : असद की नेपाल में तलाश, अतीक के बेटे के लिए 100 से अधिक नंबर सर्विलांस पर

Sat, 11 Mar 2023 11:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 11:05 PM IST
सार

असद की तलाश में पुलिस की दो टीमों ने नेपाल में कई जगह दबिश दी है। असद के दोस्तों, करीबियों तथा अन्य लोगों के करीब 100 नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस को यकीन है कि असद कभी न कभी अपने लोगों को फोन जरूर करेगा।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case Asad search in Nepal more than 100 numbers on surveillance
Prayagraj News : अतीक अहमद और असद अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असद की तलाश में पुलिस की दो टीमों ने नेपाल में कई जगह दबिश दी है। असद के दोस्तों, करीबियों तथा अन्य लोगों के करीब 100 नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस को यकीन है कि असद कभी न कभी अपने लोगों को फोन जरूर करेगा।

विज्ञापन

पुलिस की टीमें अतीक के बेटे असद की तलाश में कई जगह दबिश दे रही हैं। असद के साथ ही गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, अरमान और साबिर भी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हैं। शूटरों की तलाश में पुलिस बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल और झारखंड में डेरा डाले हैं। तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक असद के नेपाल में होने की आशंका पर दो टीमें पोखरा और काठमांडू के अलग अलग इलाकों में असद को खोज रही हैं।

विज्ञापन

पुलिस के सामने इस समय सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि अतीक के परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल इस समय नहीं खुला है। पुलिस ने करीबियों, दोस्तों और गुर्गों के परिवार के साथ साथ अतीक के कुछ सफेदपोश बिल्डरों के नंबर भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं। असद किसी को भी फोन करता है तो पुलिस को लोकेशन मिल जाएगी।

अतीक के करीबी बिल्डर और व्यापारी पुलिस के निशाने पर

अतीक के करीबी होकर शहर के तमाम बिल्डरों ने करोड़ों रुपये कमाए हैं। अब पुलिस की नजर में ऐसे व्यापारी और बिल्डर हैं जो अतीक और गुर्गों को पैसा पहुंचाते रहे हैं। ऐसे करीब 30 बिल्डरों और व्यापारियों की सूची बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed