फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Murder: Ashraf's brother-in-law Saddam returned from Dubai, police found location in Delhi

Umesh Pal Murder : दुबई से लौटा अशरफ का साला सद्दाम, दिल्ली में मिली लोकेशन, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना

Fri, 23 Jun 2023 07:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 07:16 AM IST
सार

उमेश पाल की हत्या में साजिश रचने और अपने बहनोई अशरफ को बरेली जेल में सुख सुविधाएं मुहैया कराने के आरोपी सद्दाम की लोकेशन दिल्ली में मिली है। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद वह दुबई भाग गया था। दुबई से उसका फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
Umesh Pal Murder: Ashraf's brother-in-law Saddam returned from Dubai, police found location in Delhi
सद्दाम और अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल की हत्या के लिए रचे गए षड्यंत्र और जेल अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके अशरफ को तमाम सुविधाएं मुहैया कराने का आरोपी सद्दाम दुबई से लौट आया है। अशरफ के साले सद्दाम पर पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा है। पुलिस को कुछ दिन पहले ही उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली तो तुरंत एक टीम भेज दी गई। पुलिस को शंका है कि अशरफ की पत्नी जैनब भी उसके साथ है। जैनब की भी लोकेशन दिल्ली के एक मॉल में मिली है।

विज्ञापन


उमेश पाल की हत्या से पहले ही अशरफ का साला सद्दाम दुबई भाग गया था। बाद में खुलासा हुआ कि उमेश की हत्या का पूरा षड्यंत्र बरेली जेल में रचा गया था। जेल में हत्या की पूरी साजिश करवाने में सबसे बड़ी भूमिका सद्दाम की थी। दरअसल अशरफ के बरेली जेल जाने के बाद सद्दाम ने अपना ठिकाना बरेली जेल में बना लिया था। उसने जेल के कर्मचारियों के साथ मिलकर अशरफ को तमाम सुविधाएं मुहैया कराई थी।
विज्ञापन


सद्दाम से मिलीभगत में बरेली जेल के कई अफसरों और कर्मचारियों को सस्पेंड भी कर दिया गया था। सद्दाम की भूमिका सामने आने के बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया गया। इसी बीच सद्दाम में कई फोटो वायरल हुई जिससे पता चला कि वह दुबई भाग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले पुलिस को सद्दाम की लोकेशन दिल्ली में मिली तो तुरंत एक टीम भेज दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सद्दाम पिछले हफ्ते दुबई से दिल्ली आ गया है। उधर उसकी बहन जैनब की लोकेशन भी दिल्ली के एक मॉल में मिली थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सद्दाम और जैनब दिल्ली में साथ में ही हैं। अगर दोनों में से कोई एक मिलता है तो पुलिस को दूसरा आरोपी भी मिल जाएगा। प्रयागराज पुलिस के साथ साथ ही बरेली पुलिस और एसटीएफ भी सद्दाम और जैनब की खोजबीन में लगी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही बड़ी खबर दी जाएगी।

मॉल की सीसीटीवी फुटेज जब्त की गई, जांच जारी

दिल्ली के जिस मॉल में जैनब के दिखने की बात सामने आई थी, उसके सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि इसी मॉल में ही सद्दाम ने अपनी बहन जैनब से भी मुलाकात की। लेकिन इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। फुटेज की जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

अशरफ के लिए सद्दाम प्रदेश भर में करता था वसूलीअशरफ के बरेली जेल में ट्रांसफर के बाद उसके साले सद्दाम ने बरेली को ही अपना ठिकाना बना लिया था। वह वहीं एक मकान लेकर रहने लगा था। अशरफ के लिए उसने जेल के तमाम अफसरों और कर्मचारियों से सेटिंग की। अशरफ को सद्दाम की वजह से जेल में हर वो सुविधा मिली जो सिर्फ घर में मिल सकती है। उससे मिलने जो भी जाता, वह घंटों अशरफ के साथ रहता था। जेल में अशरफ लगातार मोबाइल से लोगों से बात करता था। सद्दाम अशरफ के लिए प्रदेश भर में वसूली करता था।

11 फरवरी को सारे शूटरों को ले गया था बरेली जेल

सद्दाम इतना शातिर है कि वह उमेश पाल की हत्या से पहले ही दुबई भाग निकला था। हत्या के लिए सबसे बड़ी साजिश 11 फरवरी को रची गई थी। उसी दिन असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, साबिर, अरमान, विजय उर्फ उस्मान आदि शूटर बरेली जेल पहुंचे थे। उनके जेल में अशरफ से मिलने से लेकर बाहर ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था सद्दाम ने ही कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed