फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand: Police eye on Zainab's WhatsApp call, suspected of being in contact with Ashraf

Umesh Pal Hatyakand :  जैनब के व्हाट्सएप कॉल पर पुलिस की नजर, अशरफ से संपर्क में रहने का शक

Fri, 03 Mar 2023 06:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 06:17 AM IST
सार

अशरफ की पत्नी जैनब रूबी ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि उसे घटना के बारे में कुछ नहीं पता। वह न तो शाइस्ता के साथ रहती थी, न ही चकिया आना जाना था। पुलिस जैनब के व्हाट्सएप काल को भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand: Police eye on Zainab's WhatsApp call, suspected of being in contact with Ashraf
अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

अशरफ की पत्नी जैनब रूबी ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि उसे घटना के बारे में कुछ नहीं पता। वह न तो शाइस्ता के साथ रहती थी, न ही चकिया आना जाना था। पुलिस जैनब के व्हाट्सएप काल को भी खंगाल रही है। शक है कि जैनब बरेली जेल में बंद अशरफ से व्हाट्सएप काल के जरिए संपर्क में थी।

पुलिस ने अशरफ की पत्नी जैनब रूबी को दो दिन पहले हटवा स्थित उसके मायके से उठा लिया था। जैनब से उसकी जेठानी शाइस्ता परवीन और असद के बारे में पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह काफी समय से चकिया नहीं गई। न ही शाइस्ता से उसकी मोबाइल से कोई बात हुई। उमेश पाल हत्याकांड के बारे में उसने कहा कि वह कुछ नहीं जानती। वह तो अपने मायके में रहती है। पुलिस जैनब के व्हाट्सएप कॉल की छानबीन कर रही है। शक है कि वह बरेली जेल में बंद अशरफ से व्हाट्सएप कॉल से संपर्क में थी। व्हाट्सएप में काफी चैट और काल डिलीट भी है।
विज्ञापन


पुलिस को सदाकत के मोबाइल से कुछ संदिग्ध नंबर मिले थे। संदिग्ध नंबरों को जैनब के मोबाइल में मिले नंबरों से मिलाया जा रहा है। इसके अलावा जैनब से असद के बारे में पूछताछ की गई कि वह कब उससे आखिरी बार मिला था। घटना का पता उसे कैसे चला? घटना के बाद शाइस्ता या असद ने उससे संपर्क किया था कि नहीं। आखिरी बार वह अशरफ से कब मिली थी। उसने मोबाइल से कब बात की थी। यह सब बातें जैनब से पूछी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed