फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh pal hatyakand one attacker was continuously throwing bomb on umesh read full

उमेश पाल हत्याकांड: प्रयागराज में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसा नजारा; बाइक से हुई बमबारी, घर में घुसकर गोलीबारी

Sat, 25 Feb 2023 12:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Feb 2023 12:40 PM IST
सार

उमेश को जैसे ही पहली गोली मारी गई, बाइक पर पीछे बैठकर पहुंचे बदमाश ने नीचे उतरकर बम चलाना शुरू कर दिया। पहला बम उमेश की गाड़ी पर दाहिनी ओर लगा। जिसमें उधर से उतर रहा दूसरा गनर संदीप निषाद चोटिल हुआ।

विज्ञापन
Umesh pal hatyakand one attacker was continuously throwing bomb on umesh read full
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजू पाल हत्याकांड के चश्मदीद उमेश पाल व उनके गनर की हत्या की वारदात 50 से भी कम सेकंड में हत्यारों ने अंजाम दी और भाग निकले। यह पूरी घटना किस तरह से छह हमलावरों ने मिलकर अंजाम दी यह सब सीसीटीवी में दर्ज है। यह पूरी वारदात जिस तरह से अंजाम दी गई उसे देखकर यही लगता है यह घटना सुनियोजित थी। हैरान करने वाली बात है कि एक बदमाश तो सिर्फ बम फेंकने के लिए आया था। पढ़ें किस तरह से इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया...

विज्ञापन


एक बदमाश लगातार चलाता रहा बम
वारदात के दौरान एक बदमाश लगातार बम चलाता रहा। यह बदमाश बाइक पर अपने एक अन्य साथी संग आया था। इसने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी और बम झोले या पॉलीथीन जैसी चीज में रखे हुए था।
विज्ञापन


यह और उसका साथी लाल रंग की बाइक पर सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। यह बम लिए हुए था तो बाइक चलाकर आए इसके साथी ने पिस्टल ली हुई थी और उसने हेलमेट भी पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश को जैसे ही पहली गोली मारी गई, बाइक पर पीछे बैठकर पहुंचे बदमाश ने नीचे उतरकर बम चलाना शुरू कर दिया। पहला बम उमेश की गाड़ी पर दाहिनी ओर लगा। जिसमें उधर से उतर रहा दूसरा गनर संदीप निषाद चोटिल हुआ।

जैसे ही उमेश बचने के लिए भीतर भागे तो यह बदमाश गाड़ी के पास पहुंचकर बम फोड़ने लगा। इसी दौरान गाड़ी के पास घायल गनर राघवेंद्र जान बचाने के लिए भीतर भागा तो इसी बदमाश ने उस पर पीछे से हमला किया। जिसमें बम लगते ही वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गया।

शूटरों को उतारकर आगे बढ़ गई थी कार

Umesh pal hatyakand one attacker was continuously throwing bomb on umesh read full
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि हमलावर छह थे जिनमें से दो बाइक, दो कार जबकि, शेष दो अन्य किसी वाहन से आए थे। इनमें से बाइक सवार आगे-आगे चल रहे थे, जबकि ठीक पीछे कार में उनके दो साथी थे।

इसके अलावा घटना में शामिल दो बदमाश किस वाहन से आए थे, इसका पता इसलिए नहीं चला क्योंकि उमेश की गाड़ी के पास वह पैदल ही पहुंचे थे। इन्हीं में से एक बदमाश ने उमेश पर सबसे पहली गोली दागी।

इसके बाद जब उमेश जान बचाने के लिए भागे तो नीली कलर की हाफ जैकेट व सफेद टोपी पहने हुए बदमाश गोलियां दागते हुए उमेश के पीछे घर में घुस गया। इसके बाद कार से उतरे दो बदमाशों में से एक ने घर में घुसकर उमेश पर गोलियां बरसाईं तो दूसरे ने कार के पास ही बंदूक दिखाकर राहगीरों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

उधर, बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने बम बरसाए। जबकि, हेलमेट पहने दूसरे बदमाश ने उमेश की गाड़ी पर एक के बाद एक कई गोलियां दागीं। एक खास बात यह रही कि इससे पहले जैसे कार सवार दो बदमाश नीचे उतरे, कार आगे बढ़ गई।

मुंडेरा की ओर भागे हत्यारे

Umesh pal hatyakand one attacker was continuously throwing bomb on umesh read full
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या के बाद बिलखतीं बहनें। - फोटो : अमर उजाला।

उधर घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वापस सुलेमसराय से मुंडेरा की ओर भाग निकले। इनमें से दो बदमाश बाइक से जबकि अन्य चारों पैदल ही गए। फुटेज देखने से साफ है कि इनमें से पांच के हाथ में असलहे थे जबकि एक बदमाश पॉलीथीन या बम का झोला लिए हुए था।

गनर की कारबाइन उठाकर राहगीरों को धमकाया घटना के दौरान ही एक बदमाश ने गनर राघवेंद्र की कारबाइन उठाकर राहगीरों को धमकाया। यह वह बदमाश था, जिसने नीले रंग की जैकेट व सिर पर टोपी पहन रखी थी।

इसी बदमाश ने उमेश पर घर में घुसकर गोलियां दागीं और वापस लौटने पर गनर राघवेंद्र की सरकारी कारबाइन भी उठा कर राहगीरों को धमकाने लगा। इससे लोग दहशत में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed