फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand: All three brothers of Ashraf's wife will also become accused in Umesh murder case

Umesh Pal Hatyakand : उमेश हत्याकांड में अशरफ की पत्नी के तीनों भाई भी बनेंगे आरोपी, साजिश के पुख्ता सबूत मिले

Mon, 24 Apr 2023 06:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 06:54 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के भाई अशरफ की पत्नी के तीन भाई भी आरोपी बनाए जाएंगे। पुलिस को तीनों के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने के सबूत मिले हैं। इनमें से एक वांछित है तो दो भाई घटना के बाद से ही गायब हैं।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand: All three brothers of Ashraf's wife will also become accused in Umesh murder case
अतीक अहमद और उमेश पाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के भाई अशरफ की पत्नी के तीन भाई भी आरोपी बनाए जाएंगे। पुलिस को तीनों के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने के सबूत मिले हैं। इनमें से एक वांछित है तो दो भाई घटना के बाद से ही गायब हैं। पुलिस जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन


अशरफ की ससुराल पूरामुफ्ती के हटवा में है। 2020 में एक लाख का इनामी होने के दौरान उसकी गिरफ्तारी वहीं से हुई थी। उसकी पत्नी रूबी उर्फ जैनब फातिमा की चार बहनें और सात भाई हैं। दो भाई कमर और फैजी सऊदी अरब में रहते हैं, जबकि अन्य में जैद, सद्दाम, गद्दाफी और फैसल शामिल हैं। फिलहाल सद्दाम, गद्दाफी व जैद घर छोड़कर भागे हुए हैं।
विज्ञापन


उधर सूत्रों के मुताबिक, उमेश पाल हत्याकांड की विवेचना के दौरान उनके खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। पता चला है कि उमेश पाल हत्याकांड से पहले कई दिनों से धूमनगंज में उनकी सक्रियता बढ़ गई थी। हत्या से पहले कई दिन तक उनकी लोकेशन धूमनगंज क्षेत्र में मिली है। इसके अलावा भी पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं। ऐसे में जल्द ही उन पर शिकंजा कसा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली से 50 हजार का इनामी, दो मामलों में वांछित

सद्दाम बरेली में दर्ज दो मामलों में वांछित है और उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है। पिछले दिनों ही उसके खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में अशरफ व सद्दाम समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें आरोप है कि यह लोग जेल में अशरफ से अवैध तरीके से मुलाकात कराते थे। इसी दौरान पुलिस अफसरों, गवाहों की हत्या, रंगदारी मांगने की योजना बनाई जाती थी।

इसके अलावा बरेली के बारादरी थाने में भी उस पर केस दर्ज है। आजमनगर निवासी वादी मो. हसीन का आरोप है कि सद्दाम ने मुश्ताक नाम बताकर उसका मकान किराये पर लिया। कुछ समय बाद किराया देना बंद कर दिया। रुपये मांगने पर अशरफ का साला बताकर धमकी दी। यही नहीं रुपये व दस्तावेज भी चोरी कर लिए। दोनाें मुकदमों में बरेली पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी है।

दो साल पहले करोड़ों के मकान पर चला था बुलडोजर

अशरफ की पत्नी का सबसे बड़ा भाई जैद एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज सल्लाहपुर में शिक्षक है। सितंबर 2020 में उसके हटवा स्थित दो करोड़ के आलीशान मकान पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलवा दिया था। 600 वर्ग गज जमीन पर बने इस मकान पर कार्रवाई नक्शा पास न होने पर की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed