फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Case: Names of politicians and property dealers also in the register found from Atiq's house, police

उमेश पाल केस : अतीक के घर से मिले रजिस्टर में नेताओं और प्रापर्टी डीलरों के भी नाम, पुलिस कर सकती है पूछताछ

Thu, 06 Apr 2023 06:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 06:04 AM IST
सार

अतीक अहमद के ध्वस्त घर में मिले रजिस्टर में कई नेताओं और प्रापर्टी डीलरों के नाम लिखे हैं। उमेश हत्याकांड में शूटरों के भी नाम उसमें है। अतीक परिवार ने हाल फिलहाल जिन लोगों को रुपये दिए थे, उनके नाम इस रजिस्टर में है।

विज्ञापन

विस्तार

अतीक अहमद के ध्वस्त घर में मिले रजिस्टर में कई नेताओं और प्रापर्टी डीलरों के नाम लिखे हैं। उमेश हत्याकांड में शूटरों के भी नाम उसमें है। अतीक परिवार ने हाल फिलहाल जिन लोगों को रुपये दिए थे, उनके नाम इस रजिस्टर में है। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिसंबर और जनवरी में अतीक की पत्नी शाइस्ता ने 40 से 50 लाख रुपये खर्च किए थे। यह वही समय था जब शाइस्ता मेयर पद के लिए टिकट का प्रयास कर रही थी।

विज्ञापन


उमेश हत्याकांड में रेकी करने वाले नियाज, मो. सजर, अरशद कटरा, अतीक के मुंशी राकेश लाला और ड्राइवर कैश अहमद को पुलिस ने मंगलवार को छह घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था। राकेश लाला की निशानदेही पर पुलिस ने चकिया में अतीक के ध्वस्त घर से एक बैग बरामद किया था। बैग में एक रजिस्टर, आधार कार्ड और एक आईफोन बरामद हुआ था। रजिस्टर की जांच में पुलिस को कई खुलासे हुए हैं। अतीक और गिरोह के तमाम लोगों के कोड वर्ड में रखे गए थे।

विज्ञापन

सबको दिए गए थे अलग-अलग नाम
जैसे अतीक को बड़े और अशरफ के लिए छोटे लिखा था। असद को राधे और गुलाम को उल्लू नाम दिया गया था। इसके अलावा कई नेताओं के नाम भी रजिस्टर में दर्ज है। सात प्रापर्टी डीलरों और कुछ बिल्डर के भी नाम रजिस्टर में दर्ज हैं। सूत्रों के मुताबिक अतीक की पत्नी शाइस्ता ही अतीक के आर्थिक साम्राज्य को संभाल रही थी। जिसको पैसे दिए गए, उसके नाम के सामने पैसे भी लिखे हैं। दिसंबर और जनवरी में ही शाइस्ता मेयर पद के लिए टिकट के लिए प्रयासरत थीं।

विज्ञापन

असद के माध्यम से होता था पैसों का लेनदेन

अतीक के मुंशी राकेश लाला और ड्राइवर कैश अहमद ने बताया कि शाइस्ता परवीन ही अपने बेटे असद के माध्यम से पैसों का लेनदेन करती थीं। उमेश हत्याकांड से पहले और बाद में शूटरों और उनके परिवार वालों को लाखों रुपये शाइस्ता ने दिए थे। हत्याकांड के बाद साबिर के घर वालों को एक लाख और अरमान के भाई को 50 हजार पहुंचाए गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रजिस्टर में जितने लोगों के नाम लिखे हैं। सबकी सूची तैयार की जा रही है। उनसे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

शूटरों को लाखों रुपयों के साथ कार देने का किया गया था वादा

उमेश पाल की हत्या के लिए जिन शूटरों को चुना गया था, उनकी अतीक के घर में कई बार बैठकी हुई थी। उनसे बताया गया था कि उमेश के कारण ही अतीक और परिवार वाले मुसीबत में हैं। सबसे वादा किया गया था कि काम होने के बाद उन्हें लाखों रुपये और कार दी जाएगी। सभी को पहले से ही आईफोन और पेशगी के रूप में रुपये दिए गए। मुंशी राकेश लाला ने पुलिस से बताया था कि सबको अलग अलग राशि दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed