फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Case: Asad Ahmed's assistants will reveal the prize of five lakhs, will be brought to Prayagraj on p

Umesh Pal Case : पांच लाख के इनामी असद अहमद के मददगार खोंलेंगे राज, प्रोडक्शन वारंट पर लाए जाएंगे प्रयागराज

Tue, 11 Apr 2023 02:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 02:32 AM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि उमेशपाल हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस अब इन तीनों से पूछताछ की तैयारी में है। इसके लिए जल्द ही प्रोडक्शन वारंट जारी कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। कोर्ट की अनुमति के बाद इन्हें प्रयागराज लाया जाएगा और फिर कोर्ट की अनुमति से इनसे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Umesh Pal Case: Asad Ahmed's assistants will reveal the prize of five lakhs, will be brought to Prayagraj on p
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के राज खोलने के लिए अब पुलिस पांच लाख के इनामी मुख्य शूटर असद के तीन मददगारों से पूछताछ करेगी। दिल्ली में गिरफ्तार इन तीनों को प्रोडक्शन वारंट पर प्रयागराज लाया जाएगा। इसके बाद इनसे पूछताछ कर फरार चल रहे शूटरों का सुराग हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिद, जीशान व जावेद नाम के इन तीन युवकों को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फिलहाल इन्हें आर्म्स एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इनसे पूछताछ में यह पता चला है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद का बेटा असद और पांच लाख के ही एक अन्य इनामी शूटर गुलाम दिल्ली आकर उनसे मिले थे। जिन्हें उन्होंने दिल्ली के संगमविहार में शरण भी दिलाई थी। वहां करीब 15 दिनों तक छिपकर दोनों रहे भी थे।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि उमेशपाल हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस अब इन तीनों से पूछताछ की तैयारी में है। इसके लिए जल्द ही प्रोडक्शन वारंट जारी कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। कोर्ट की अनुमति के बाद इन्हें प्रयागराज लाया जाएगा और फिर कोर्ट की अनुमति से इनसे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ ने डाला दिल्ली में डेरा

उधर खालिद, जीशान व जावेद की गिरफ्तारी व उनसे पूछताछ में हुए खुलासे के बाद एसटीएफ की एक टीम ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। एसटीएफ दिल्ली पुलिस की मदद से न सिर्फ असद व गुलाम बल्कि शाइस्ता परवीन की भी तलाश में जुटी है।

रजिस्टर में दो बसपा नेताओं से लेनदेन का रिकॉर्ड

उमेश पाल हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस के रडार पर बसपा के तीन स्थानीय नेता भी हैं। दरअसल अतीक के नौकर राकेश उर्फ नाकेश की निशानदेही पर बरामद रजिस्टर में इन नेताओं से लाखों रुपयों के लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है। ऐसे में पुलिस जल्द ही पूछताछ के लिए इन्हें बुला सकती है।

पुलिस ने अतीक के नौकर राकेश समेत पांच लोगों को उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार किया था। चार अप्रैल को कस्टडी रिमांड पर लेकर राकेश की निशानदेही पर अतीक के चकिया स्थित खंडहर हो चुके मकान से एक बैग बरामद किया था। जिसमें एक रजिस्टर भी था। सूत्रों का कहना है कि इस रजिस्टर में बसपा के तीन स्थानीय नेताओं से लाखों रुपये के लेनदेन का हिसाब लिखा हुआ है। ऐसे में अब यह नेता भी पुलिस के रडार पर हैं। जल्द ही इन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी है। इनसे इस लेनदेन के बाबत पूछताछ की जाएगी।

जनवरी व दिसंबर में हुआ लेनदेन

सूत्रों का यह भी कहना है कि रजिस्टर में जो रिकॉर्ड मिला है, उसके मुताबिक लेनदेन पिछले साल दिसंबर और जनवरी 2023 में हुआ। गौरतलब है कि अतीक की पत्नी शाइस्ता ने जनवरी में ही बसपा की सदस्यता ली थी। इसके बाद से ही उसे मेयर पद का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा जोरों पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed