फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh murder case Entry of another son of Atiq

Umesh murder case: अतीक के एक और बेटे की इंट्री, वकील बोला- अहजम के नाम की फेसटाइम IED का किया गया इस्तेमाल

Sat, 06 May 2023 10:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 May 2023 10:19 PM IST
सार

सौलत को तीन अप्रैल को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया था। इस दौरान उसके घर से तीन फोन बरामद किए गए। इनमें से एक आईफोन था जो उसे असद ने दिया था। इस आईफोन के फेसटाइम एप के जरिए ही वह असद, शाइस्ता, अतीक व अशरफ से बातें किया करता था।

विज्ञापन
Umesh murder case Entry of another son of Atiq
अतीक अहमद के वकील रहे खान सौलत हनीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक अहमद के वकील रहे खान सौलत हनीफ के बयान से उमेश पाल हत्याकांड में माफिया के चौथे बेटे की इंट्री भी होते दिख रही है। सौलत ने बयान दिया है कि अतीक, अशरफ असद और वह बातचीत के लिए जिस फेसटाइम आईडी का इस्तेमाल करते थे उनमें से एक अतीक के नाबालिग बेटे अहजम की थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस आईडी से वह ही बात करता था लेकिन इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


सौलत को तीन अप्रैल को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया था। इस दौरान उसके घर से तीन फोन बरामद किए गए। इनमें से एक आईफोन था जो उसे असद ने दिया था। इस आईफोन के फेसटाइम एप के जरिए ही वह असद, शाइस्ता, अतीक व अशरफ से बातें किया करता था। सूत्रों का कहना है कि आईफोन की जांच में उन फेसटाइम आईडी का पता चला, जिन पर लगातार सौलत की बात होती थी। इनमें से bade006@icloud.com अतीक, chote007@icloud.com अशरफ, advo10@icloud.com आईडी सौलत की है। इसके साथ ही thakur008@icloud.com आईडी का भी पता चला। खास बात यह कि यह फेसटाइम आईडी अतीक के चौथे नंबर के नाबालिग बेटे अहजम की है। सौलत ने पुलिस को बयान दिया है कि इन्हीं चारों आईडी से वह आपस में बातें करते थे। अब सवाल यह है कि अहजम की फेसटाइम आईडी का इस्तेमाल कौन करता था। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। नाम न छापने की शर्त पर एक अफसर का कहना है कि जांच पड़ताल चल रही है।

विज्ञापन


अक्तूबर में बालिग होगा अहजम
अतीक के दो नाबालिग बेटे अहजम और अबान अभी राजरूपपुर स्थित बालगृह में रखे गए हैं। धूमनगंज पुलिस की ओर से कोर्ट में जो रिपोर्ट दी गई है, उसके मुताबिक दोनों चकिया में लावारिस हाल में घूमते मिले थे, जिसके बाद उन्हें बालगृह में आवासित कराया गया है। इनमें से अहजम 17.5 साल का है जबकि अबान की उम्र 15 साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed