फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ujjwal Raman Singh got a second chance in the National Executive of SP

Samajwadi Party : उज्ज्वल रमण सिंह को दूसरी बार मिला सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मौका

Sun, 29 Jan 2023 08:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 08:44 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस बार प्रयागराज का भी प्रतिनिधित्व रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज से सवर्ण चेहरे के रूप में पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।

विज्ञापन
Ujjwal Raman Singh got a second chance in the National Executive of SP
Prayagraj : उज्ज्वल रमण सिंह, पूर्व विधायक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस बार प्रयागराज का भी प्रतिनिधित्व रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज से सवर्ण चेहरे के रूप में पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। खास बात यह है कि उज्ज्वल रमण सिंह इसके पहले भी एक बार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित हो चुके हैं।

विज्ञापन

अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा ने उज्ज्वल रमण सिंह को प्रयागराज में सवर्ण चेहरे के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में नामित किया है। इसके अलावा पड़ोसी जिले कौशांबी से विधायक इंद्रजीत सरोज को भी सपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व सौंपा है।

विज्ञापन


सपा के बेस वोटर यादव एवं मुस्लिम ही माने जाते हैं, ऐसे में प्रयागराज से सवर्ण एवं कौशांबी से अनुसूचित जाति के नेता को राष्ट्रीय टीम में शामिल कर सपा ने एक संदेश देने की भी कोशिश की है। पूर्व में सपा की राष्ट्रीय टीम में उज्ज्वल रमण सिंह के पिता रेवती रमण सिंह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। इसके अलावा स्वर्गीय रामपूजन पटेल भी राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व संभाल चुके हैं। छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र भी प्रयागराज में रहते हुए सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed