फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ujjwal and Sanjay started Mission Ramathan, will reach Ayodhya running from Gujarat, will come to Mahakumbh

UP : उज्ज्वल और संजय ने किया मिशन रामाथन का आगाज, गुजरात से दौड़ते हुए पहुंचेंगे अयोध्या, महाकुंभ में आएंगे

Fri, 14 Feb 2025 08:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Feb 2025 08:49 PM IST
सार

गुजरात के वापी से दौड़ते हुए अयोध्या रामलला का दर्शन करने के लिए निकले धावक उज्ज्वल ड्रोलिया और संजय शुक्ला रामलला का दर्शन करने के बाद 16 फरवरी को महाकुंभ में भी पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Ujjwal and Sanjay started Mission Ramathan, will reach Ayodhya running from Gujarat, will come to Mahakumbh
धावक उज्ज्वल ड्रोलिया और संजय शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गुजरात में वापी जनपद के रहने वाले उज्ज्वल ड्रोलिया और संजय शुक्ला ने एक अनोखी पहल शुरू की है। इन दोनों धावकों ने अल्ट्रा डिस्टेंस रनिंग प्रोजेक्ट 'मिशन रामाथन' की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत वे वापी से अयोध्या तक लगभग 1500 किलोमीटर की दौड़ पूरी करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह वड़ोदरा, उज्जैन, कानपुर व लखनऊ आदि प्रमुख शहरों से गुजरेंगें। यह यात्रा 22 जनवरी 2025 को शुरू हुई, जो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ का विशेष दिन था।

विज्ञापन


इस मिशन का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है, जिसे रोटरी वापी रिवरसाइड का समर्थन प्राप्त है। यह दौड़ 25 दिनों में पूरी की जाएगी, जिसमें हर दिन औसतन 60 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस दौरान वे अलग-अलग स्थानों पर रुकते हुए समाज में जागरूकता भी फैलाएंगे। उनका लक्ष्य 15 फरवरी 2025 को फैजाबाद पहुंचने का है, जिसके बाद वे 16 फरवरी 2025 को अयोध्या स्थित राम मंदिर तक 6-8 किलोमीटर की यात्रा भी दौड़कर पूर्ण करेंगे, जिसमें आम लोग भी उनके साथ जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


इस दौड़ के माध्यम से वे केवल एक शारीरिक चुनौती को ही नहीं अपना रहे हैं, बल्कि समाज के प्रति एक गहरी सेवा भावना भी प्रकट कर रहे हैं। उनका मानना है कि बालिका शिक्षा ही देश की प्रगति की असली कुंजी है और समाज में इसे लेकर अधिक जागरूकता होनी चाहिए। रामलला के दर्शन के बाद वे प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में संगम स्नान करेंगे, जो इस यात्रा को और भी आध्यात्मिक रूप से विशेष बना देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस प्रयास से युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है, और कई लोग इस प्रेरणादायक पहल से प्रभावित होकर इसमें शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं। उज्जवल ड्रोलिया और संजय शुक्ला ने देश के युवाओं से इस मिशन में उनके साथ चलने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की है। बता दें कि उज्जवल ड्रोलिया और संजय शुक्ला लंबे समय से धावक रहे हैं। उन्हें 12 घंटे दौड़ने व 100 किलोमीटर दौड़ने का अनुभव है। इसलिए समाज को संदेश देने के लिए उन्होंने दौड़कर अयोध्या जाने की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed