फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UGC fellowship , invited applications for scholarships

यूजीसी ने फेलोशिप, छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन

Sun, 29 May 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 29 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
UGC fellowship , invited applications for scholarships
यूजीसी - फोटो : demo
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 13 तरह की फेलोशिप और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें नौ फेलोशिप सत्र 2017-18 के लिए हैं। वहीं चार छात्रवृत्ति योजनाएं सत्र 2016-17 के लिए हैं। आवेदन ऑनलाइन करना है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से अमेरिट्स फेलोशिप, डॉ. एस.राधाकृष्णन मानविकी एवं समाज विज्ञान (भाषाओं सहित), महिलाओं के लिए शोधोत्तर, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए शोधोत्तर तथा समाज विज्ञान में शोध के लिए स्वामी विवेकानंद एकल बालिका शिशु फेलोशिप के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अनुसूचित जाति अभ्यर्थी राजीव गांधी (सत्र 2016-17 और 2017-18), अशक्तततायुक्त व्यक्ति राजीव गांधी, अल्पसंख्यक वर्ग के अभ्यर्थी मौलाना आजाद तथा अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थी राष्ट्रीय फेलोशिप के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा एकल बालिका शिशु इंदिरा गांधी स्नातकोत्तर, विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान पाने वाले विद्यार्थी स्नातकोत्तर, एससी-एसटी अभ्यर्थी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की स्नातकोत्तर तथा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र अभ्यर्थी ईशन उदय विशेष छात्रवृत्ति के लिए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed