फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Udhampur Express going to Maa Vaishno Devi Dham canceled

Railway News :  अधूरी रह गई मां वैष्णो देवी के दर्शन की आस, अचानक निरस्त कर दी गई उधमपुर एक्सप्रेस

Fri, 09 Sep 2022 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 11:44 PM IST
सार

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले तमाम यात्री इस ट्रेन से ही सफर करना पसंद करते हैं। शुक्रवार को भी ट्रेन में 1200 से ज्यादा यात्रियों का रिजर्वेशन स्लीपर, एसी थ्री, एसी टू एवं इकोनॉमी कोच में था, लेकिन रेक उपलब्ध न होने के कारण रेलवे द्वारा ट्रेन निरस्त किए जाने की घोषणा कर दी गई। 

विज्ञापन
Udhampur Express going to Maa Vaishno Devi Dham canceled
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेक न मिलने के कारण प्रयागराज जंक्शन से उधमपुर जाने वाली ट्रेन शुक्रवार को निरस्त रही। रिजर्वेशन करवाने वाले तमाम यात्री ऐसे रहे जिन्हें मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना था। गाड़ी संख्या 04141 उधमपुर एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को होता है। ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से दोपहर 3.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.20 बजे जम्मूतवी एवं दोपहर 12.45 बजे उधमपुर पहुंच जाती है।

विज्ञापन



माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले तमाम यात्री इस ट्रेन से ही सफर करना पसंद करते हैं। शुक्रवार को भी ट्रेन में 1200 से ज्यादा यात्रियों का रिजर्वेशन स्लीपर, एसी थ्री, एसी टू एवं इकोनॉमी कोच में था, लेकिन रेक उपलब्ध न होने के कारण रेलवे द्वारा ट्रेन निरस्त किए जाने की घोषणा कर दी गई। 

विज्ञापन

राजरूपपुर के अनय गुप्ता ने बताया कि उन्हें अपने दोस्तों के साथ जम्मू जाना था। वहां से उनका पहले वैष्णो देवी एवं वापसी में धर्मशाला जाने का कार्यक्रम था। दो माह पहले ही ट्रेन में रिजर्वेशन करवा लेने से कंफर्म सीट मिल गई थी। कहा कि वापसी का भी रिजर्वेशन इसी ट्रेन से उन्होंने करवा रखा है। ट्रेन निरस्त होने की वजह अब मजबूरी में कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। सिविल लाइंस के विवेक सिंह भी ट्रेन निरस्त होने से परेशान हुए। उन्हें भी वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना था। 


प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि रेक उपलब्ध न होने की वजह से ट्रेन को निरस्त करना पड़ा। हालांकि, इसकी सूचना यात्रियों को एसएमएस आदि के माध्यम से भेज दी गई थी। इसी वजह से 497 काउंटर टिकट बृहस्पतिवार तक ही यात्री निरस्त करवा चुके थे। यात्रियों को पूरा रिफंड रेलवे द्वारा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed