{"_id":"589394f94f1c1bc64fe80729","slug":"udayban-sought-clarification-from-the-jail-superintendent-to-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयभान की जेल बदलने पर अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयभान की जेल बदलने पर अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर पंडित हत्याकांड के आरोपी उदयभान करवरिया और उनके भाइयों को नैनी सेंट्रल जेल से हटाकर मिर्जापुर जेल स्थानांतरित करने पर अदालत ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक नैनी कारागार से स्पष्टीकरण मांग लिया है। कोर्ट ने पूछा है कि जब सुप्रीमकोर्ट और हाईकोर्ट से मुकदमे के शीघ्र निस्तारण का आदेश है तो किस वजह से अभियुक्तों की जेल बदलने का निर्णय लिया गया। जेल बदलने से पूर्व प्रशासन के अधिकारियों ने न्यायालय से न तो अनुमति ली है और न ही सूचित किया है।
जवाहर पंडित हत्याकांड में बृहस्पतिवार को सुनवाई थी। मुकदमे में बचाव पक्ष की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत करना है। जेल बदले जाने के कारण करवरिया बंधुओं को सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। अभियोजन ने इस बाबत न्यायालय को अवगत कराया। उदयभान की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में अर्जी देकर कहा गया कि मुकदमे के शीघ्र निस्तारण का आदेश सुप्रीमकोर्ट और हाईकोर्ट द्वारा दिया गया है, इसके बावजूद प्रशासन के अधिकारियों ने राजनीतिक दबाव में उदयभान पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर उनको नैनी से मिर्जापुर जेल स्थानांतरित कर दिया। जबकि विचाराधीन मुकदमे के बंदी को बिना कोर्ट की इजाजत से जेल से स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है। मामले की सुनवाई कर रहे अपर जिला जज रमेश चंद्र ने आठ फरवरी से पहले इस मामले में स्पष्टीकरण देने तथा हर तारीख पर अभियुक्तों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों जिलाधिकारी और एसएसपी ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ नैनी जेल पर छापा मारा था। छापे के दौरान उदय भान की बैरक का दरवाजा भीतर से बंद पाया गया। उदय भान जेल परिसर में घूमते पाए गए। अन्य कई अनियमितताएं भी पाई गई जिसके आधार पर प्रशासन ने उनको नैनी जेल से हटाकर मिर्जापुर जेल भेज दिया।