{"_id":"6262e00402f573173b5dafc5","slug":"u-p-board-1-25-lakh-examiners-will-evaluate-1-25-crore-answer-sheets","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड. सवा दो करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे सवा लाख परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड. सवा दो करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे सवा लाख परीक्षक
Fri, 22 Apr 2022 10:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:34 PM IST
सार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 में इस बार कुल 47,75,749 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस तरह से लगभग सवा दो करोड से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए सूबे में 271 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से शुरू हो रहा है। परीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि सुंदर लिखावट पर एक अंक देने के साथ ही स्टेप मार्किंग करें। यदि किसी प्रश्न पर चार अंक निर्धारित है और परीक्षार्थी दो स्टेप तक प्रश्न सही हल करता है तो उसे दो अंक प्रश्न पर जरूर दिया जाए। शुक्रवार को मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं की जांच को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 में इस बार कुल 47,75,749 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस तरह से लगभग सवा दो करोड से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए सूबे में 271 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि सवा लाख परीक्षक कापियों का मूल्यांकन करेंगे। बोर्ड सचिव की ओर से इस बार परीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि सुंदर लिखावट पर परीक्षार्थी को एक अतिरिक्त अंक प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
साथ ही परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिाओं का मूल्याकंन स्टेप मार्किंग के आधार पर किया जाए। उदाहरण के तौर पर यदि किसी प्रश्न को सही हल करने पर कुल तीन अंक निर्धारित हैं तब परीक्षार्थी ने इनमें प्रथम दो अंश सही लिखा है तो उसे दो अंक प्रदान किया जाए। परीक्षक आखिरी में उत्तर गलत होने पर शून्य न दें।
विज्ञापन
प्रश्नों के प्रत्येक खंड के अलग-अलग अंक दिए जाएं। जिले में मूल्यांकन के लिए नौ कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, भारत स्काउट एंड गाइड, अग्रसेन, केपी, राजकीय बालिका सिविल लाइंस, डॉ. केएन काटजू, सीएवी, केसर विद्यापीठ, क्रास्थवेट इंटर कॉलेज में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रहेगी।